रोहित शेट्टी और फराह खान की अपकमिंग फिल्म से बाहर हुई दीपिका पादुकोण, नजर आएगी ये हीरोइन

सूत्रों के अनुसार फराह खान की अपकमिंग फिल्म में कटरीना कैफ मुख्य अदाकारा के तौर पर नजर आएंगी।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 5, 2019 12:14 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही यह खुलासा किया था कि फराह खान उनके बैनर के लिए जल्द ही एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रहा हैं। इस ऐलान के साथ रोहित शेट्टी और फराह खान ने यह जानकारी नहीं दी थी कि फिल्म में कौन-कौन से कलाकार अदाकारी करते दिखाई देंगे ? हालांकि फिल्म से जुड़े सूत्रों में मीडिया को बताया कि फराह खान की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण किंग खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।

{इसे भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: ‘छपाक’ की शूटिंग के पहले दिन सेट पर फूट-फूट कर रो पड़ी दीपिका पादुकोण, जानिए कारण}

बताया गया कि फराह खान जिस स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि उसमें लीडिंग लेडी के किरदार में दीपिका पादुकोण एकदम फिट बैठेंगी। इसके साथ-साथ दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी हमेशा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है, जिस कारण भी फराह खान अदाकारा को अपनी फिल्म के लए साइन करना चाहती हैं।

हालांकि मुंबई मिरर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म करने से इंकार कर दिया है। मेकर्स और अदाकारा में कुछ चीजों को लेकर आमसहमति नहीं बन पायी, जिस कारण दीपिका पादुकोण ने फिल्म से किनारा कर लिया है।

{इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: पहले दिन धुंआदार कमाई करेगी सलमान खान की 'भारत', 1 हफ्ते में बनाएगी ये रिकॉर्ड}

रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि फराह खान खान और रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण की न सुनने के बाद कटरीना कैफ के लिए फिल्म में लेने का मन बनाया है। कटरीना कैफ रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' में मुख्य अदाकारा के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म को खत्म करने के बाद वो फराह खान की अपकमिंग फिल्म शुरू करेंगी, जिसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। कटरीना कैफ या मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि 'सूर्यवंशी' की शूटिंग खत्म करने के बाद मेकर्स फराह खान की स्टारकास्ट का ऐलान करेंगें।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...