वरुण धवन और सारा अली खान ने शुरू की ‘कुली नं. 1’ की तैयारी, इस दिन आएगा फर्स्ट लुक

फिल्म 'कुली नं. 1' को डायरेक्टर डेविड धवन बनाएंगे।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: April 5, 2019 9:05 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इंडस्ट्री के अकेले ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद से एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। वरुण धवन मसाला एंटरटेनर लेकर आए हो या फिर विषय आधारित फिल्में; दर्शकों ने उन्हें हर किरदार में पसंद किया है। यहां तक कि लोगों ने उन्हें 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के रीमेक में भी खूब प्यार दिया है। इससे साफ है कि दर्शक वरुण धवन को हर एक तरह के किरदार में देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

{इसे भी पढ़ें- सारा अली खान ने शाहरुख को कहा 'अंकल' तो ट्विटर पर फूटा फैंस का गुस्सा, कुछ ने कहा ‘अरे सही तो...’}

यही कारण है कि वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने एक बार फिर से अपने बेटे के साथ 90 के दशक की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'कुली नम्बर 1' का रीमेक बनाने की प्लानिंग की है। हाल में ही इस फिल्म को लेकर खबरें आई थीं कि इसमें वरुण धवन के साथ सारा अली खान दिखाई देंगी।

अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'कुली नं. 1' के फर्स्ट लुक की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे वरुण धवन के जन्मदिन पर जारी किया जाएगा। एक सूत्र ने डीएनए को जानकारी दी है कि, ‘कुली नं. 1 के फर्स्ट लुक का शूट पूरा हो चुका है और इसे निर्माता वरुण धवन के जन्मदिन पर रिलीज करेंगे। निर्माताओं को लगता है कि फिल्म का लुक रिलीज करने का यह एकदम सही मौका है।’

{इसे भी पढ़ें- जल्द ही बनेगा ‘स्त्री’ का सीक्वल, राजकुमार राव की जगह इस बार चंदेरी की गलियों में घूमेंगे वरुण धवन}

वरुण धवन और सारा अली खान पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं, जिस कारण दोनों काफी उत्साहित हैं। सूत्र के अनुसार, ‘वरुण और सारा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों अपने काम में माहिर हैं और फर्स्ट लुक की शूटिंग पर दोनों में जिस तरह की बॉन्डिंग दिखाई दी है, उससे साफ है कि दोनों फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं।’ फिल्म 'कुली नं. 1' में वरुण धवन गोविंदा वाला किरदार निभाते दिखेंगे और सारा अली खान करिश्मा कपूर के किरदार में नजर आएंगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...