बिग बजट बॉयोपिक फिल्म का ऐलान... अक्षय-सलमान ने किया रिजेक्ट... फाइनल हुई रिलीज डेट!

पिछले काफी दिनों से गुलशन कुमार बॉयोपिक अफवाहों में घिरी हुई नजर आ रही हैं...

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: July 26, 2018 3:13 PM IST

पिछले काफी दिनों से गुलशन कुमार बॉयोपिक अफवाहों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। सबसे पहले अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए हामी भरी थी लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर अक्षय कुमार असंतुष्ट नजर आएं। फिर क्या था, अक्षय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद इस फिल्म के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा लेकिन यहां पर भी बात नहीं बनी। बता दें, पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है। यह फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार के दिल के काफी करीब हैं। पिछले दिनों सवाल का जवाब देते हुए भूषण कुमार ने कहा, 'वो बहुत जल्द इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के बड़ा स्टार करेंगे।' अब इसी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया हैं कि, 'बड़ी खबर... आमिर खान प्रोडक्शंस और टी-सीरीज द्वारा गुलशन कुमार बायोपिक फिल्म क्रिसमस 2019 में रिलीज होगी... सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित... फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी...।

मुगल का डायरेक्शन सुभाष कपूर करेंगे। जिन्होंने जॉली एल.एल.बी.2 जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।

किए गए ट्वीट के मुताबिक, फिल्म के बारें में जानकारी तो दी गई हैं, लेकिन अभी भी गुलशन कुमार बॉयोपिक के हीरो पर सस्पेंस बरक़रार हैं। आपको बता दें, अक्षय कुमार जब इस फिल्म से जुड़े थे तब उन्होंने ने इस फिल्म का मुहुर्त कर चुके थे। अक्षय कुमार और टीसीरीज़ का रिश्ता बहुत पुराना है। बता दें, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह एक बिग बजेट फिल्म हैं। बता दें, बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से बायोपिक की बाढ़ आई हुई हैं और तो और 30 बायोपिक फिल्मों पर फ़िलहाल काम चल रहा हैं।