ChaalBaaz In London: Shraddha Kapoor to team up for a double role with Sridevi's Chaalbaaz director, Watch Video: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी सफलता कदम चूमती है। श्रद्धा कपूर जिस फिल्म का भी हिस्सा बनती हैं उसका हिट होना तय होता है। कुछ समय पहले ही श्रद्धा कपूर की फिल्म सानिया का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर के अंदाज को काफी पसंद किया गया है। इसी बीच श्रद्धा कपूर के एक और प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया गया है। श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'चालबाज' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। Also Read - Kartik Aaryan की तरह ये 10 सितारे भी झेल चुके हैं रिजेक्शन का दंश, रातों रात फिल्म से धो बैठे थे हाथ
कुछ समय पहले ही एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है। फिल्म का नाम 'चालबाज इन लंदन' (ChaalBaaz In London) रखा गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म लिए श्रद्धा कपूर ने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'चालबाज' के डायरेक्टर पंकज पराशर के साथ हाथ मिलाया है। Also Read - बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं ये 12 फ्रेश पेयर, साल 2020 में हुए करोड़ों के नुकसान की करेंगे भरपाई!
पंकज पराशर इससे पहले फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म 'चालबाज' इन लंदन को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में पहली बार श्रद्धा कपूर डबल रोल निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म के नाम से जाहिर है कि कहानी की शूटिंग लंदन में की जाएगी। अब तक भी फिल्म के हीरो के नाम से पर्दा नहीं हटाया गया है। Also Read - Shraddha Kapoor की मेकअप आर्टिस्ट हियावी सहगल के गंभीर आरोप का Deepika Padukon के मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरियन हुरेल ने दिया करारा जवाब, कहा 'मुझे बदनाम करने...'
फिल्म 'चालबाज इन लंदन' के अनाउंसमेंट होने के बाद से ही श्रद्धा कपूर और श्रीदेवी के फैंस खुशी के मारे झूमने लगे हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी ने भी डबल रोल निभाया था। फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी के चुलबुले किरदार को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी के साथ रजनीकांत और सनी देओल ने स्क्रीन शेयर की थी।
देखें तरण आदर्श का ट्वीट-
लोग आज भी श्रीदेवी की इस कॉमेडी फिल्म को देखना पसंद करते हैं। बहरहाल, आप श्रद्धा कपूर को डबल रोल में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं। बॉलीवुड और टीवी की खबरें पढ़ने के लिए पढ़ते रहें बॉलीवुड लाइफ...।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।