Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chandrayaan 3: करीना कपूर सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसरो को दी बधाई

Bollywood Celebrities Congratulate To ISRO : चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) चंद्रमा पर जल्द ही सफलतापूर्वक उतरेगा। इसको लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 के लिए बधाई दी है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: August 22, 2023 6:47 PM IST

Chandrayaan 3: करीना कपूर सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसरो को दी बधाई

Bollywood Celebrities on Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने मंगलवार को चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) पर नया अपडेट दिया है। इसके साथ ही 70 किलोमीटर से दूर से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरों को भी शेयर किया है। इस तरह से चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरने की तैयारी कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इसरो को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor), एक्टर मनोज जोशी और सिंगर शिबानी कश्यप ने चंद्रयान 3 को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया है। करीना कपूर ने चंद्रयान 3 के बारे में बात करते हुए कहा है, 'वह इसका समर्थन कर रही है और अपने बच्चों के साथ इसे देखेंगी। ये हर भारतीय के लिए गर्व का समय है। हम अपने दिल में उस गर्व को महसूस कर सकते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी इस समय को देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत लोग इसे देखते रह जाएंगे। वह सांस रोककर अपने बेटों के साथ देखना चाहेंगी।'

मनोज जोशी ने शेयर किया वीडियो

मनोज जोशी ने कहा अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। मनोज जोशी ने कहा है, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि चंद्रयान 3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा क्योंकि भारत के हर नागरिक की तरह मुझे भी भारत के उन सभी वैज्ञानिकों पर भरोसा है, जिन्होंने इस मिशन में योगदान दिया है। ये संयोग की बात है कि एक तरफ इसरो के चेयरमैन सोमनाथ हैं दूसरी तरफ अधिक मास के बाद भगवान शिव का श्रावण शुरू होता है। शिव के माथे पर चंद्रमा और पुराणों में बताया गया है कि प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के निर्माता भी चंद्रमा हैं। यहां पर काफी अच्छा योग है। हमें विश्वास है कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत काम आएगी। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 बिनी किसी विचलन के सफलतापूर्वक उतर जाए। सभी को शुभकानाएं और सभी वैज्ञानिकों को नमस्तक प्रणाम।'

चंद्रयान 3 14 जुलाई को हुआ था लॉन्च

सिंगर शिबानी कश्यप ने इसरो को टीम को सॉन्ग 'दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा' गाकर बधाई दी है। बताते चलें कि चंद्रयान 3 इसरो ने 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था। अब 23 अगस्त यानी बुधवार की शाम को चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग करेगा।