'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का पहला लुक आया सामने, शो के लिए शर्माजी ने फैंस से मांगी दुआएं

अगले महीने से कपिल शर्मा देंगे अपने फैंस को हंसी का डोज...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 14, 2018 12:30 PM IST

कपिल शर्मा ने अपने मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों में अपनी जगह बना ली थी। जब इस शो के बंद होने की खबर आई तो उनके फैंस काफी निराश हो गए थे लेकिन जबसे कपिल के नए शो का ऐलान हुआ है तबसे उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। बता दें कि हाल ही में कपिल के इस नए शो का पहला टीजर सामने आया था और रिलीज होते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरु कर दिया था। हालांकि शो का नाम तब तक रिवील नहीं किया गया था लेकिन कल ही इस बात का खुलासा हो गया कि आखिर इस शो का नाम क्या होगा?

बता दें कि कपिल के कमबैक शो का नाम फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा होगा। बता दें कि थोड़ी देर पहले ही कपिल ने अपने इस शो के पहले लुक को भी रिलीज कर दिया है। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शो के पहले लुक को साझा करते हुए अपने फैंस से शुभकामनाएं मांगी है। कपिल ने पहले लुक के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है। जल्द आ रहा हूं।'

कपिल के इस शो के पहले लुक से तय हो चुका है कि वह एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में ही दर्शकों से रुबरु होंगे।

[इसे भी पढ़ें- अपने नए शो के पहले प्रोमो में खुद का ही मजाक उड़ाते दिखे कपिल शर्मा, देखें वीडियो]

कबसे शुरु होगा यह शो

हर कोई जानने के लिए बेताब है कि आखिर कपिल का यह शो कबसे शुरु होगा? बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस शो से जुड़े सूत्र ने एक अखबार को जानकारी दी थी कि, 'हाल ही में कपिल ने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए सोनी टीवी से मुलाकात की है। अब कपिल का स्वास्थ्य पहले से अच्छा है और एक बार फिर से वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए बेताब हैं। इस नए शो का मार्च महीने के आखिरी तक लॉन्च कर दिया जाएगा।'

क्या सुनील ग्रोवर होंगे इस शो का हिस्सा

फैंस को यह जानकर निराशा होगी कि भले ही इस शो के जरिए कपिल लौट रहे हैं लेकिन उनके साथी सुनील ग्रोवर इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। सूत्र ने सुनील को लेकर खुलासा किया कि, 'इस शो में सुनील नहीं होंगे लेकिन द कपिल शर्मा शो के बाकी कलाकार इस शो में जरुर नजर आ सकते हैं।'

टीवी और बॉलीवुड की ऐसी ही दिलचस्प खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ।