'मणिकर्णिका' के सेट से सामने आई नई तस्वीर, कुछ इस अंदाज में दिखीं कंगना रनौत

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 25, 2018 5:29 PM IST

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपने दम पर किसी फिल्म को सफल बना सकती हैं। यहां तक की कंगना ने यह तक कह दिया था कि उन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए बॉलीवुड के तीनों खान सुपरस्टार्स के साथ फिल्म करने की जरुरत नहीं है। कंगना का यही अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है। इन दिनों कंगना अपनी नई फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त है। बता दें कि कंगना इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी।

हाल ही में इस फिल्म के सेट से कंगना की कई तस्वीरें सामने आई थी, जो देखते ही देखते ही वायरल हो गई थी। अब हमारे हाथ कंगना की नई तस्वीर लग चुकी है। इस तस्वीर में कंगना गुलाबी रंग की नेट की साड़ी में नजर आ रही है। इस खूबसूरत साड़ी में कुंदन का वर्क कमाल का लग रहा है।

बता दें कि इस तस्वीर को मशहूर डिजाइनर नीता लूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। दरअसल नीता ने यह तस्वीर कंगना के जन्मदिन के मौके पर साझा किया था और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इस तस्वीर के साथ नीता ने कैप्शन में लिखा था कि जन्मदिन मुबारक हो। अपने काम से लोगों को प्रेरित करती रहो। भगवान आपका भला करें। इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते है।

बता दें कि इस फिल्म के जरिए टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली है। अंकिता इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की खास दोस्त झलकारी बाई के रोल में नजर आएंगी। पिछले दिनों अंकिता का लुक भी सामने आया था। अंकिता को जी टीवी के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में देखा जा चुका है। फिलहाल तो हमें बताए कि आप फिल्म 'मणिकर्णिका' को देखने के लिए कितने उत्सुक है?