अक्सर कहा जाता है कि बॉलीवुड में हॉरर फिल्में अच्छी नहीं बनती है या फिर लोग ऐसा भी कहते है कि हॉलीवुड के मुकाबले बॉलीवुड में हॉरर जॉनर का स्तर काफी छोटा है। जो लोग भी ऐसा बोलते है उनकी सोच अनुष्का शर्मा की फिल्म परी देखने के बाद बदल जाएगी। जी हां आगामी 2 मार्च को यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। एक के बाद एक टीजर और पोस्टर्स के जरिए फिल्म के निर्माता लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने में लगे हैं।
बता दें कि जहां फिल्म फिल्लौरी में अनुष्का ने ऐसी आत्मा का किरदार निभाया था जिसे सभी ने पसंद किया था वहीं परी में अनुष्का का किरदार ठीक इसके उलट है। इस फिल्म के टीजर में ही अनुष्का का डरावना रुप देखकर कई लोग कांप उठे है। एक दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और अब तक 10 मिलियन लोग इस टीजर को देख चुके हैं।
[इसे भी पढ़ें- 'परी' टीजर: रोंगटे खड़े कर देगा अनुष्का शर्मा का डरावना अंदाज़ -देखें वीडियो]
बता दें कि टीजर के बाद फिल्म की नई तस्वीर सामने आई है और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगी। इस तस्वीर में अनुष्का का लुक काफी डरावना लग रहा है। तस्वीर में अनुष्का ने नल को पकड़ कर खड़ी है और उसमें से पानी निकल रहा है। इस तस्वीर को देखकर आप जानने के लिए बेताब हो जाएंगे कि आखिर अनुष्का यहां पर क्या करेंगी? नीचे देखें ये नई तस्वीर...
बता दें कि परी, अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही है और एक निर्माता के तौर पर अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनके प्रोडक्शन में एनएच10 और फिल्लौरी जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी है। बात करें फिल्म परी की तो इस फिल्म में परमब्रता चटर्जी भी मुख्य भूमिका में है और फिल्म का निर्देशन प्रॉसित रॉय ने किया है। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताएं कि इस फिल्म को देखने के लिए आप कितने बेताब हैं।