अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का नया वीडियो आया सामने, उड़ जाएगी आपकी नींद

होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म परी...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 7, 2018 9:04 AM IST

अनुष्का शर्मा की बहु-प्रतीक्षित फिल्म परी के अब तक के रिलीज हुए सभी पोस्टर और टीजर से साफ पता चलता है कि इस बार बॉलीवुड की ये हसीना लोगों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा परमब्रता चटर्जी और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में है।

डरावने पोस्टर्स और टीजर के जरिए लोगों को सताने के बाद अब इस फिल्म के नए वीडियो को भी रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि आज दिन में फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा। अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीजर की एक झलक को साझा किया है। 11 सेकंड के इस वीडियो में आपको एक डरावना सा घर नजर आएगा और जैसे ही इस घर की लाइट बंद होती है, आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल लाइट बंद होते ही वीडियो में इस बात की जानकारी दी जाती है कि, "वह आ रही है।" अनुष्का ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि, "अब समय आ चुका है कि आप अपने डर का सामना करें। परी का टीजर आज 12 बजे सामने आएगा।"

यहाँ पर देखें वीडियो:

बता दें कि कल यानि की मंगलवार को ही अनुष्का की फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया था। इस पोस्टर में अनुष्का ने परमब्रता को पीछे से पकड़ा हुआ था और परमब्रता के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा था। वहीं इस पोस्टर की सबसे दिलचस्प बात थी अनुष्का के नाखूनों से खून निकलना। अनुष्का के लुक को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

[इसे भी पढ़ें- डरावने लुक से हिलाने को तैयार अनुष्का, शेयर किया 'परी' का पोस्टर, कल आएगा टीज़र]

बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा था कि, "अच्छा सिनेमा चुनने में हमने हमेशा से दिल की सुनी है और हमारी दोनों फिल्मों (एन एच 10 और फिल्लौरी) को लोगों ने खूब पसंद किया। हमारी नई फिल्म 'परी' की कहानी बाँध कर रखने वाली है और हमारी टीम शानदार है। परी वाकई में ऐसी फिल्म है जिसका निर्माण करने में और दर्शकों तक इसे पहुँचाने में मुझे बहुत खुशी होगी।" बता दें कि परी होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल तो आप हमें बताएं कि परी का नया वीडियो आपको कैसा लगा?