First Look! सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर की फिल्म 'पटाखा' का पहला लुक आया सामने, फिल्म देखने के लिए बेकरार है देसी गर्ल

फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: August 14, 2018 1:28 PM IST

पिछले साल रिलीज हुई 'रंगून' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन एक बार फिर से विशाल भारद्वाज अपनी नई फिल्म के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार है। विशाल भारद्वाज फिल्म 'पटाखा' के जरिए इस साल सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरेंगे और बीते दिनों ही फिल्म के कई पोस्टर भी सामने आ चुके है।

बता दें कि यह फिल्म चरण सिंह पटनायक की फिल्म शॉर्ट फिल्म दो बहनें पर आधारित है। फिल्म पटाखा दो ऐसी बहनों के इर्द गिर्द घूमती है, जो हमेशा लड़ती रहती है लेकिन, शादी के बाद जब दोनों अलग होती है तो उन्हें अपने रिश्ते की अहमियत समझ में आती है। इस फिल्म में 'दंगल' फेम सान्या मल्होत्रा और सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम राधिका मदान नजर आने वाली है। साथ ही फिल्म में सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

आमिर खान की आॅनस्क्रीन बेटी 28 सिंतंबर को सिल्वर स्क्रीन पर फोड़ेगी 'पटाखा', सुनील ग्रोवर भी आएंगे नजर

फिल्म के पहले ऑफिशियल पोस्टर को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा है कि ये रहा पटाखा का पहला लुक। विशाल भारद्वाज और टीम को बधाई। मैं इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती सर। मुझे पता है कि यह शानदार होगी। साथ ही प्रियंका ने अपने फैंस से दरख्वास्त की है कि वह इस फिल्म को ढ़ेर सारा प्यार दें।

नीचे देखें फिल्म के बाकी पोस्टर्स...

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 सितम्बर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कमेंटबॉक्स में बताए कि इस फिल्म को देखने के लिए आप कितने उत्सुक है?