Also Read
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह ने यह कहा था कि दीपिका पादुकोण सबसे बेहतरीन किसर हैं। यह खुलासा उन्होंने नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा के दौरान किया था। रणवीर ने बताया था कि, ‘मुझे लगता है कि दीपिका सबसे बेहतरीन किसर हैं। क्या आपने वो गाना देखा है अंग लगा दे रे, मुझे रंग लगा दे रे।’ इसके बाद किसी ने सोचा नहीं था कि सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आयेगी, जिससे हड़कंप मच जायेगा। इन दोनों के किसी फैन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें यह लोग किस करने की पोजीशन में दिख रहे हैं। जहां तक हमें याद है दोनों की यह तस्वीर वॉग फोटोशूट के दौरान की है। इस फोटो के सोशल मीडिया पर आने के बाद हर कोई बस इसकी ही बात कर रहा है। [इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण इस शख्स को 40 करोड़ रुपये का फ्लैट गिफ्ट करने जा रहीं?]
वैसे यह तस्वीर देखकर हम इस फैन को शाबाशी देना चाहते हैं क्योंकि इतनी मेहनत करके उसने यह तस्वीर ढ़ूंढ़ी है। इस तस्वीर में दोनों लोग एक दूसरे की आंखों में ऐसे डूबे हुए लग रहे हैं, जैसे जमाने में इनको किसी की चिंता ही न हो। इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर दीपवीर हैशटैग से लगातार कई पोस्ट आ रहे हैं।
#NewProfilePic
My entire existence got shook with this ???#DeepVeer Hawwwwwwwttttttttt pic.twitter.com/WUYtaCVbPK— SãNa (@sana_arsh) August 14, 2017
They are soo awwwdorablelyyy cute♥♥♥♥♥♥♥ #Deepveer pic.twitter.com/uXX2wEMQXH
— Mini ♥ (@mininegi1) August 14, 2017
The way he's hugging her makes my heart melt? #deepveer pic.twitter.com/PlhcdOHG0W
— Nour |Khilji ? (@NourArbid2) August 7, 2017
When she decided to surprise him with a hug ? #DeepVeer ? pic.twitter.com/Y9Dmz6WGmc
— Versatile Fan (@versatilefan) August 7, 2017
Laughter. #deepveer #DeepikaPadukone #RanveerSingh pic.twitter.com/tMobKyOfnN
— Jenni ? (@Jenni_Jen113) August 3, 2017
आपको बता दें कि रणबीर कपूर के साथ ब्रेक-अप के बाद दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ रिलेशन में आयी थीं। जहां कई लोग सोच रहे थे कि रणवीर और दीपिका का रिलेशन लम्बा नहीं चल पायेगा, वहां इन्होंने सबको गलत साबित कर दिया है। दोनों लोगों ने साथ में रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब इनकी तीसरी फिल्म पद्मावती रिलीज को तैयार है। जिसमें शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।