Fanney Khan Latest Poster: रिलीज हुआ ‘फन्ने खां’ का नया पोस्टर, पीठ पर बैग और हाथ में बाजा थामे दिखे अनिल कपूर

फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव जैसे कलाकार हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 25, 2018 2:56 AM IST

साल 2018 में रिलीज होने वाली अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की 'फन्ने खां' एक खास फिल्म है। इसके खास होने की दो बड़ी वजहे हैं... पहली यह कि इसमें दर्शकों को एक दम जुदा कास्टिंग देखने के लिए मिलेगी और दूसरी यह कि इसे डायरेक्टर अतुल मांजरेकर ने बनाया है। यह दो ऐसी वजहें हैं जिनके चलते दर्शक फिल्म 'फन्ने खां' का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसके साथ-साथ फिल्म के मेकर्स लगातर 'फन्ने खां' की कहानी को लेकर सस्पेंस बनाए हुए हैं। फिल्म पोस्टर्स के माध्यम से 'फन्ने खां' के निर्माता दर्शकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा देते हैं लेकिन कहानी को लेकर कोई खुलासा नहीं करते हैं।

आज भी 'फन्ने खां' के निर्माताओ ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर पीठ पर एक बैग टांगे और हाथ में एक बाजा पकड़े खड़े हुए हैं। भले ही इस पोस्टर में अनिल कपूर का चेहरा दिखाई न दे रहा हो लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे आम आदमी का होगा, जिसकी आंखों में खास सपने होंगे।

फिल्म 'फन्ने खां' के इस नए पोस्टर की एक खास बात यह भी है कि इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में अनिल कपूर का किरदार इन दोनों सिनेमा लेंजेड्स का फैन होगा और उनसे प्रेरित होकर जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहता होगा।

बता दें फिल्म फन्ने खां पहले इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन सलमान खान की 'रेस 3' के कारण इसकी रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब राकेश ओम प्रकाश मेहरा की यह फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...