जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बटला हाउस’ का नया पोस्टर रिलीज करते हुए निर्माताओं ने किया रिलीज तारीख का ऐलान

फिल्म 'बटला हाउस' का ट्रेलर 10 जुलाई के दिन रिलीज होगा।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: July 6, 2019 11:48 AM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम धीरे-धीरे अक्षय कुमार की राह पर निकल पड़े हैं और लगातार देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत फिल्में साइन कर रहे हैं। इनमें से कई सारी फिल्में सच्ची घटना पर आधारित हैं तो कई सारी फिल्में फिल्में फिक्शन हैं। हालांकि इन सभी में देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। अगर जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म की बात की जाए तो वो बटला हाउस है, जिसमें वो मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक काफी समय पहले रिलीज किया जा चुका है और आज निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि बटला हाउस 15 अगस्त के मौके पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

{इसे भी पढ़ें- पहली बार जॉन अब्राहम के साथ आए इमरान हाशमी, इस धांसू डायरेक्टर की गैंगस्टर ड्रामा के लिए मिलाया हाथ}

फिल्म का पोस्टर तरण आदर्श ने ट्वीट किया है और लिखा है, ‘जॉन अब्राहम स्टारर बटला हाउस 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। इसका ट्रेलर 10 जुलाई के दिन रिलीज होगी।’

फिल्म 'बटला हाउस' की रिलीज तारीख के साथ ही यह साफ हो गया है कि इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और प्रभाष की 'साहो' से होगी। ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त के मौके पर ही रिलीज हो रही हैं।

{इसे भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार अजीत की ‘वेदलम’ के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे जॉन अब्राहम}

ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह साल 2019 का सबसे बड़ा क्लैश है, जिससे तीनों ही फिल्मों की कमाई पर प्रभाव पड़ेगा। जहां प्रभाष की 'साहो' एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है, वहीं 'मिशन मंगल' और 'बटला हाउस' देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में हैं। हालांकि इसके बाद भी 'साहो' का ही पाला अभी तक भारी माना जा रहा है। वैसे आप 15 अगस्त के मौके पर किस फिल्म का टिकिट सबसे पहले खरीदेंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...