‘बागी 2’ फर्स्ट लुक: टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त लड़ाकू अवतार देख, बड़े-बड़े कलाकारों की हवा हो जायेगी टाइट

कल रिलीज होगा फिल्म बागी 2 का ट्रेलर....

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 20, 2018 10:32 PM IST

हम सब जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर कल पेश किया जायेगा। इससे पहले हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि फिल्म के निर्माता इसका फर्स्ट लुक आउट करेंगे और ऐसा कर भी दिया गया है। कुछ देर पहले ही नडियाडवाला प्रोडक्शन्स के ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है, ‘यह रहा फिल्म बागी 2 का फर्स्ट लुक। तैयार हो जाइये रॉनी से मिलने के लिए....’

जबरदस्त है टाइगर का लड़ाकू अंदाज:

फिल्म को फर्स्ट लुक में टाइगर श्रॉफ शर्टलेस हैं और उनकी आंख के पास से खून बह रहा है। जहां टाइगर के दायें हाथ में भारी मशीन गन है तो वहीं बायें हाथ में लाल रंग का कपड़ा बंधा हुआ है और उनके पीछे एक हैलीकॉप्टर नजर आ रहा है। टाइगर के इस अंदाज को देखकर हर कोई समझ सकता है कि 'बागी 2' में दर्शकों को किस तरह का एक्शन देखने को मिलेगा और जब टाइगर अपने दुश्मनों का सफाया करना शुरू करेंगे तो किस तरह की तबाही मचायेंगे।

[इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ‘बागी 2’ के ट्रेलर में दिखेंगी यह 5 खास चीजें]

'कॉल ऑफ ड्यूटी' के पोस्टर से कॉपी लगा फिल्म का फर्स्ट लुक:

13

अगर आप अभी तक 'बागी 2' का फर्स्ट लुक सराहने में लगे हुए हैं तो हम आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ का यह पोस्टर हॉलीवुड की फिल्म 'कॉल ऑफ ड्यूटी' से क़ॉपी लग रहा है। अगर आप दोनों पोस्टरों को ध्यान से देखेंगे तो कई सारी समानतायें पायेंगे। अब यह मात्र एक इत्तेफाक है या फिर वाकई 'बागी 2' के निर्माताओं ने इसे 'कॉल ऑफ ड्यूटी' से कॉपी किया है यह तो कल ही पता चल पायेगा जब फिल्म की पूरी टीम ट्रेलर लांच करने के लिए मीडिया के सामने आयेगी।

आपको बता दें कि फिल्म 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म को अहमद खान ने बनाया है।