सलमान खान की 'मातृभूमि' में अब चीन नहीं होगा विलेन? रक्षा मंत्रालय के आदेश पर रातोंरात बदले गए सीन्स, 40% शूटिंग हुई दोबारा

Salman Khan की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रक्षा मंत्रालय के आदेश पर कई बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते 40% शूटिंग दोबारा की गई है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 11, 2026 6:35 PM IST

Maatrubhumi Update: 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'अजनबी' और 'मिशन इस्तांबुल' जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जानें-जाने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान (Salman Khan) स्टारर मचअवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. ये मूवी साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए टकराव पर आधारित है, जिसका पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम रखा गया था, लेकिन बाद में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया. वहीं अब खबर आ रही है कि, मूवी में कई बड़े बदलाव (Maatrubhumi Update) किए जा रहे हैं और करीब इसका 40% हिस्सा दोबारा शूट किया गया है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में भारत (India) और चीन (China) के रिश्तों में सुधार आया है, जिसकी वजह से रक्षा मंत्रालय को फिल्म की कहानी को लेकर आपत्तियां थी और इसी की वजह से मेकर्स को फिल्म की 40% शूटिंग दोबारा से करनी पड़ी.

क्या बदल गई Maatrubhumi की कहानी?

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan Movie) स्टारर 'मातृभूमि' पहले एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय की गुजारिश पर सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया ने कहानी को एक काल्पनिक मोड़ देते हुए दोबारा शूट किया है और इसी चक्कर में फिल्म का लगभग 40% हिस्सा फिर से शूट करना पड़ा, जिसमें कुछ रोमांटिक सीन और बैकस्टोरी जोड़ी गई है. खबर के मुताबिक, मेकर्स ने नया वर्जन मंत्रालय को भेजा है ताकि उन्हें एनओसी मिल सके, लेकिन मंत्रालय को अब भी कुछ शंकाएं हैं.

Salman Khan से की गई है ये खास रिक्वेस्ट

रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि, सलमान खान से एक खास रिक्वेस्ट यह भी की गई है कि, फिल्म में कहीं भी 'चीन' का जिक्र नहीं होना चाहिए. यह बात मेकर्स को पहले ही बता दी गई थी. ऐसे में इस महीने की शुरुआत में जो फिल्म सबमिट की गई है, उसमें चीन का कोई नामोनिशान नहीं है. फिलहाल इन खबरों पर न तो सलमान खान और न ही अपूर्वा लाखिया का कोई रिएक्शन आया है और न ही इसकी ऑफिशियल पुष्टि की गई है.

कब रिलीज होगी Maatrubhumi?

आपको बता दें कि, चित्रांगदा सिंह और सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज को टाल दिया गया है. हालांकि, अब चर्चा है कि फिल्म मई में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं इस बीच सलमान खान ने वमशी पैदिपल्ली की अगली फिल्म साइन कर ली है, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है और यह अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…