Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chitrangada Singh को क्यों मिली Salman Khan की Battle of Galwan? वजह सुनकर करेंगे भाईजान की तारीफ

Chitrangada Singh Cast For Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा सिंह काम करते नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने फिल्म में कास्ट किए जाने की वजह बताई है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: July 12, 2025 7:01 PM IST

Chitrangada Singh को क्यों मिली Salman Khan की Battle of Galwan? वजह सुनकर करेंगे भाईजान की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Chitrangada Singh) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) का जब से अनाउंमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है. उनके तमाम चाहने वाले फैंस फिल्म के रिलीज होने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान की इस फिल्म को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई है कि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) की एंट्री हो गई है. फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में एंट्री होने पर एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की है और बताया है कि उन्हें ये कैसे मिली है. सलमान खान की फिल्म में चित्रांगदा सिंह की एंट्री की वजह जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे. तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म हुई थी बंद

चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उनका कई साल पुराना सपना पूरा होने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया है. चित्रांगदा सिंह ने बताया, 'कुछ साल पहले एक मराठी फिल्म के रीमेक में सलमान खान और मुझे काम करना था. महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म शुरू नहीं हो पाई. तब सलमान खान ने मुझसे कहा था कि अगली बार जरूर कुछ करेंगे अब इतने सालों उन्होंने अपना वादा निभाया है.'

चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की तारीफ

चित्रांगदा सिंह ने आगे सलमान खान के डायलॉग में कहा, 'जैसा कि वो कहते हैं कि एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता. उन्होंने सच में कमिटमेंट को निभाया है.' इसके अलावा चित्रांगदा सिंह ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के राइटर अपूर्व लखिया का भी शुक्रिया अदा किया है. इस तरह से ये पहला मौका होगा जब सलमान खान और चित्रांगदा सिंह साथ में कोई फिल्म करते नजर आएंगे. बताते चलें कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर कहा जा रहा है ये साल 2025 के अंत शुरू हो सकती है. इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच हुई जंग पर बेस्ड होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.