'सूरमा' की सक्सेस के बाद चित्रांगदा सिंह अपनी अगली स्पोर्ट्स बायोपिक में जुट गई हैं। लेकिन सवाल ये है कि इस बार को किस खिलाड़ी की जिंदगी को रुपहले पर्दे पर उतारने की तैयारी में है। इस बीच फिल्मी दुनिया में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि चित्रांगदा सिंह अपने एक्स-हसबैंड और मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा की जिंदगी पर फिल्म बना सकती है। इन कयासों के बीच जब चित्रांगदा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।
'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' स्टार चित्रांगदा ने कहा कि उन्होंने अपनी अगली स्पोर्ट्स बायोपिक की तैयारी शुरू कर दी है लेकिन ये फिल्म उनके पूर्व पति की जिंदगी के ऊपर नहीं बनने वाली है। अपने पूर्व पति और गोल्फर ज्योति रंधावा की बायोपिक बनाने की खबरों को महज अफवाह बताते हुए स्टार ने साफ किया कि वो अपने एक्स हसबैंड की बायोपिक नहीं बनाने जा रहीं है बल्कि ये एक पैरा ओलंपियन पर होगी। स्टार ने बताया, 'ये अभी काफी शुरुआती स्टेज पर है।'
TRENDING NOW
इससे पहले करीब सूत्र ने ये जानकारी दी थी कि चित्रांगदा 'सूरमा' की सक्सेस के बाद एक और स्पोर्ट्स बायोपिक की तैयारी में है। सूत्र ने कहा था, 'सूरमा के बाद, जोकि हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित थी चित्रांगदा एक और स्पोर्ट्स बायोपिक बनाने की तैयारी में है।' इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए थे कि संभव है वो अपने एक्स हसबैंड की जिंदगी पर फिल्म बनाए।
हालांकि चित्रांगदा और ज्योति का तलाक हो चुका है लेकिन इसके बावजूद इन दोनों के बीच औपचारिक रिश्ता है और दोनों के एक बेटा भी है। चित्रांगदा और ज्योति के तलाक को तकरीबन ढाई साल हो चुके हैं। ज्योति रंधावा दिल्ली में रहते हैं और एक जाने-माने गोल्फर है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates