पिता की याद में खास क्रिसमस! Karisma Kapoor के बच्चों का लुक देख पिघला दिल, Kareena Kapoor का कमेंट देख फटा फैंस का कलेजा

दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास मौके को परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी बीच करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए ये पल खास और इमोशनल दोनों रहा.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 25, 2025 11:59 PM IST

पिता की याद में खास क्रिसमस! Karisma Kapoor के बच्चों का लुक देख पिघला दिल, Kareena Kapoor का कमेंट देख फटा फैंस का कलेजा

Karisma Kapoor Children: पूरी दुनिया में क्रिसमस फेस्टिवल खूब धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास मौके को परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया. इसी बीच पटौदी परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक सामने आई, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. इस बार क्रिसमस करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए खास और इमोशनल रहा.

पिता संजय कपूर को खास अंदाज में किया याद

करिश्मा कपूर और उनके दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर के बच्चे समायरा कपूर और किआन कपूर ने क्रिसमस पर अपने पिता को बेहद खास तरीके से याद किया. दोनों ने इस मौके पर अपने पिता के पोलो क्लब की जर्सी पहनी, जो सीधे तौर पर उनके दिल से जुड़ी यादों को दर्शाती है. बच्चों का यह जेस्चर देखकर फैंस का दिल पिघल गया.

TRENDING NOW

करीना कपूर ने शेयर की झलक

इस इमोशनल पल की झलक करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. फोटो में समायरा और किआन पीछे से नजर आ रहे हैं, और दोनों ने ब्लू कलर की जर्सी पहन रखी है, जिस पर उनके पिता के पोलो क्लब का नाम लिखा हुआ है, 'Aureus Polo' इस फोटो के साथ करीना कपूर ने लिखा, 'मेरे क्रिसमस के फरिश्ते', जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इससे पहले करीना ने एक और स्टोरी शेयर की थी, जिसमें सेंटा क्लोज की तस्वीर के साथ लिखा था, 'द पटौदीज के घर पर क्रिसमस.'

पोस्ट ने किया इमोशन, फैंस ने लुटाया प्यार

करीना कपूर की इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, कई यूजर्स ने बच्चों की तारीफ करते हुए इसे एक खूबसूरत और भावुक पल बताया. लोगों का कहना है, कि बच्चों ने अपने पिता को याद कर दिल जीत लिया.

संजय कपूर की मौत और प्रॉपर्टी विवाद

बता दें, बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन इसी साल 12 जून को हुआ था. उनकी अचानक मौत के बाद करीब 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद सामने आया. करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और किआन ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए हैं, कि उन्होंने उनके पिता की वसीयत के साथ छेड़छाड़ की है.

इस मामले को लेकर बच्चे दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे. काफी समय से कोर्ट में इस केस की सुनवाई चल रही है, और हाल ही में कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

इमोशन और यादों से भरा क्रिसमस

इस साल पटौदी परिवार का क्रिसमस सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों से भरा रहा. करिश्मा कपूर के बच्चों का यह अंदाज फैंस के दिल को छू गया, और एक बार फिर साबित हुआ, कि रिश्तों की अहमियत किसी भी त्योहार से कहीं बढ़कर होती है. फिर वो आम हों या खास.