Sunny Deol's Chup: Revenge Of The Artist Release Date: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और साउथ स्टार दुलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) की अपकमिंग फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' (Chup: Revenge Of The Artist) की रिलीज डेट सामने आ गई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि 'चुप' सितंबर के महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए दर्शक सनी देओल को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं।
सनी देओल ने कुछ देर पहले फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से जुड़े दो पोस्टर भी साझा किए हैं। बता दें ये फिल्म 23 सितंबर के दिन आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मोशन में सनी देओल को गुस्से में 'चुप' कहते हुए सुना जा सकता है। आर बाल्की ने निस्संदेह अपनी आगामी फिल्म 'चुप' के साथ एक कास्टिंग एक्सपेरिमेंट किया है, जहां उन्होंने सनी देओल और दुलकीर सलमान को एक साथ लेकर आए हैं। फिल्म में एक कलाकार के दर्द को दिखाया गया है जो गलत आलोचना का शिकार होता है।
यह फिल्म कथित तौर पर महान स्टार गुरु दत्त (Guru Dutt) की 'कागज के फूल' के बाद हुई आलोचना को संदर्भित करती है। फिल्म निर्माता ने पहले खुलासा किया था कि फिल्म महान कलाकार पर आधारित नहीं है लेकिन उम्मीद है कि दर्शकों की फिल्म में उनके बारे में सुनने को जरुर मिलेगा। आर बाल्की के मुताबिक फिल्म 'गुरु दत्त' के कलाकार के बारे में है।
#ChupRevengeOfTheArtist #ChupOn23September#RBalki @dulQuer @shreyadhan13 @PoojaB1972 @HopeProdn @PenMovies @saregamaglobal @ItsAmitTrivedi @swanandkirkire @vishalsinha_dop #RakeshJhunjhunwala #GauriShinde pic.twitter.com/UYguw9hXDd
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 25, 2022
#ChupRevengeOfTheArtist #ChupOn23September#RBalki @dulQuer @shreyadhan13 @PoojaB1972 @HopeProdn @PenMovies @saregamaglobal @ItsAmitTrivedi @swanandkirkire @vishalsinha_dop #RakeshJhunjhunwala #GauriShinde pic.twitter.com/2xxXP4rXKe
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 25, 2022
गुरु दत्त की जयंती के मौके पर आर बाल्की ने अपनी आने वाली फिल्म 'चुप' का टीजर जारी किया। टीजर में फिल्म में दुलकीर सलमान, सनी देओल और श्रेया धनवंतरी की झलक देखने को मिली थी। इस फिल्म में पूजा भट्ट भी लीड रोल में दिखाई देंगी। वैसे आपको फिल्म का मोशन पोस्टर कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी दे सकते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates