Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ramayana Trailer: समंदर पर चला संकल्प, माता 'सीता' को लाने निकले प्रभु 'श्रीराम'! ट्रेलर ने जीता दिल

Ramayana Cinefai Studios: 'रामायण' एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है, क्योंकि ये रणबीर कपूर और साई पल्लवी वाली चर्चित 'रामायण' नहीं है, बल्कि इस बार जो रामायण का ट्रेलर सामने आया है, वो पूरी तरह अलग है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: August 3, 2025 7:10 PM IST

Ramayana Trailer: समंदर पर चला संकल्प, माता 'सीता' को लाने निकले प्रभु 'श्रीराम'! ट्रेलर ने जीता दिल

AI Generated Ramayana Trailer Out: 'रामायण' एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है, क्योंकि ये रणबीर कपूर और साई पल्लवी वाली चर्चित 'रामायण' नहीं है, बल्कि इस बार जो रामायण का टेलर सामने आया है, वो पूरी तरह Artificial Intelligence ( AI) से बनी है, और इसका ट्रेलर देखने के बाद लोग बस एक ही बात कह रहे हैं. 'वाह, क्या विजुअल्स हैं!'

AI रामायण का ट्रेलर हुआ रिलीज

ये AI-जनरेटेड 'रामायण' का ट्रेलर Cinefai Studios ने हाल ही में रिलीज किया है. इस ट्रेलर में भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी और रावण जैसे सभी किरदार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन सब में खास बात ये है, कि इनमें से कोई भी रियल एक्टर नहीं है. सब कुछ AI टूल्स के जरिए बनाए गए हैं.


ट्रेलर की शुरुआत लक्ष्मण जी के इमोशनल डायलॉग से होती है. वो कहते हैं, 'माते, चाहे कोई कुछ भी कहे, इस सीमा को पार मत कीजिएगा. यही आपकी रक्षा करेगी.' यानी सीता हरण वाला सीन दिखाया जाता है.

दमदार डायलॉग्स और शानदार विजुअल्स

'रामायण' के इस ट्रेलर में कोई भी किरदार अपनी जुबान से बोलता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन केरेक्टर्स के एक्सप्रेशन्स इतने इंपेक्टफुल और सिनेमैटिक बैकग्राउंड इतना जानदार है, कि देखकर कहानी पूरी तरह दिल में उतर रही है. ट्रेलर के लास्ट भगवान श्रीराम बोलते हैं, और यही सबसे हाईलाइटेड मोमेंट होता है, जो दिल को छू जाता है. पुरुषोत्तम श्रीराम को कहते सुना जा सकता है, कि चाहे समंदर को चीरना पड़े, धरती चाहे उलटनी पड़े, चाहे मेरे विरुद्ध ब्रह्मांड भी क्यों न हो जाए...मैं तुम्हें वापस लाकर ही सांस लूंगा, सीते !

रणबीर वाली रामायण से नहीं है कोई कनेक्शन

मेकर्स ने यह साफ कर दिया है, कि इस रामायण का रणबीर कपूर की फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'यह हमारी ओरिजिनल रामायण सीरीज है, जो असली पौराणिक कथा पर आधारित है. इसे हिंदी में तैयार किया गया है, और इसमें दमदार विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है.'

जेन-AI से तैयार हुआ पूरा प्रोजेक्ट

इस AI रामायण का पहला एपिसोड भी रिलीज हो चुका है, जिसमें रामायण की शुरुआती कथा दिखाई गई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इसे GEN-AI स्टूडियो के नेक्स्ट-जेन AI टूल्स से तैयार किया गया है. इस प्रोजेक्ट के पीछे हैं, शिवम शर्मा, जो खुद को क्रिएटर और AI टिंकरर बताते हैं.