Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कपिल शर्मा ने बताया अपने नए शो का नाम, सुनील ग्रोवर पर सस्पेंस बरकरार

कपिल के इस नए शो का हिस्सा सुनील ग्रोवर नहीं होंगे, जबकि उनकी पुरानी टीम इस शो में भी धमाल मचाती हुई नजर आएगी।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: February 13, 2018 1:04 PM IST

कपिल शर्मा ने बताया अपने नए शो का नाम, सुनील ग्रोवर पर सस्पेंस बरकरार

टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर से टीवी पर वापस लौट रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कपिल ने अपने इस शो का प्रोमो जारी किया था, जिसमें वो सोनी के दफ्तर जाने के लिए आॅटो ढूंढते हुए कॉमेडी करते नजर आए थे।

शो के इस प्रोमो में कपिल अपना ही मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। शो का प्रोमो रिलीज हो जाने के बाद से ही कपिल के फैंस भी उनके टीवी पर लौट आने से खुश नजर आ रहे थे। हालांकि इस प्रोमो में उनके नए शो का नाम नहीं बताया गया था। अब खुद कपिल ने अपने नए टीवी शो के नाम का खुलासा कर दिया है।

ये होगा कपिल के नए शो का नाम
कपिल शर्मा इससे पहले ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए लोगों को हंसाते थे, लेकिन अब जबकि कपिल ही नए अंदाज में लौट रहे हैं तो फिर भला शो का नाम कैसे पुराना हो सकता था। कपिल ने फेसबुक लाइव चैट पर अपने नए शो का नाम बताया है। कपिल ने कहा कि उनके नए शो का नाम ‘फैमिली विद कपिल शर्मा’ होगा। हालांकि उन्होंने इस दोरान यह भी कहा कि हम बाद में शो का नाम को बदल भी सकते हैं।

नए शो में होंगे ये बदलाव
कपिल ने अपने नये शो के लिए एक खास अनाउंसमेंट भी किया है। उन्होंने कहा कि ‘द कपिल शर्मा शो’ में आॅडियंस के बीच कुछ जूनियर आर्टिस्ट भी होते थे, लेकिन नए शो में इसके बजाय अलग-अलग शहरों से लोग आकर शो में भाग ले सकेंगे। शो के फार्मेट में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है।

फेमस होने के होते हैं नुकसान
आईएएनएस को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में कपिल ने कहा था- 'पहले मैंने सुना था कि फेमस हो जाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। अब मुझे ये बात समझ भी आ गई है। मुझे किसी चीज को दिल पर नहीं लेना चाहिए। सबको अपना काम करते रहना चाहिए। किसी के पास बताने के लिए सिर्फ अच्छी बातें ही हों ये जरुरी नहीं है।'

सुनील ग्रोवर पर सस्पेंस बरकरार
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो कपिल के इस नए शो का हिस्सा सुनील ग्रोवर नहीं होंगे, जबकि उनकी पुरानी टीम इस शो में भी धमाल मचाती हुई नजर आएगी। हालांकि सुनील ग्रोवर के होने या न होने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी इसके मेकर्स ने नहीं की है। शो के निर्माता और कपिल इस शो को बड़े स्तर पर लॉन्च करने के लिए इन दिनों जी जान से जुटे हुए हैं। मार्च के अंत तक शो के आॅन एयर होने की चर्चाएं हैं।

बता दें कि कपिल पिछले दिनों विवादों और गिरते स्वास्थ्य के चलते टीवी से दूर हो गए थे। इससे उनकी इमेज पर भी बुरा असर पड़ा था। इसी दौरान उनके और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़ों की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।


About the Author

Gaurav Nauriyal