फिर मुसीबत में घिरे आदित्य पंचोली, दर्ज हुई मारपीट और शोषण की शिकायत, बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन ने लगाया आरोप

कथित मामला करीब 13 साल पुराना है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 15, 2019 12:14 PM IST

बॉलीवुड स्टार आदित्य पंचोली एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। एक पुराने मामले में टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन ने उनकी ओर से आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस की बहन ने उनकी ओर से एक ईमेल के जरिए मुंबई के वर्सोवा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 54 वर्षीय आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस की बहन ने कथित रुप से मारपीट और शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है। कथित मामला करीब 13 साल पुराना है। इस सिलसिले में एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल मिड डे ने आदित्य पंचोली से बात भी की।

पोर्ट्ल से बातचीत के दौरान पंचोली ने बताया कि दरअसल एक्ट्रेस के वकीन ने उनके खिलाफ झूठा रेप का मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस संबंध में रविवार को उनका बयान दर्ज कर लिया गया है। जबकि एक पुलिस अधिकारी ने पोर्ट्ल को इस बारे में बताया कि इस शिकायत के मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद एक्ट्रेस से उनके बयान को दर्ज करने के लिए संपर्क भी किया था ताकि कथित शोषण के नैचर का पता लगाया जा सकें और ये मामला सही धाराओं में दर्ज किया जा सके। ऋतिक के बाद आदित्य पंचोली से अपने रिश्तों को लेकर बोली 'बेबाक' कंगना, उन्होंने मुझे मारा-पीटा था

इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया, 'ये घटना करीब 13 साल पहले हुए थी। इसीलिए पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए कई सबूत इकट्ठे करने जरुरी होंगे। शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में ये भी बताया है कि इस कथित मारपीट और शोषण के बारे में आदित्य पंचोली की पत्नी को जानकारी थी।'

इस मामले पर पंचोली ने बताया, 'मेरी ओर से एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मामला पहले से ही दर्ज है और कोर्ट में विचाराधीन है। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए एक्ट्रेस के वकील ने इसी साल 6 जनवरी को धमकी दी थी कि अगर उनके क्लाइंट के खिलाफ मानहानि का दर्ज मुकदमा वापस नहीं गया तो उनके खिलाफ झूठा रेप का मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।' पंचोली ने खुलासा करते हुए बताया कि 18 मिनट लंबी इस मीटिंग की रिकॉर्डिंग उन्होंने कर ली थी जो कि पुलिस को बतौर सबूत दी जा चुकी है और ये वी़डियो कोर्ट में भी पेश किया जा चुका है। आदित्य ने बताया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कंगना को पागल, कहा लीगल नोटिस देकर देंगे करारा जवाब!

पंचोली ने बताया, 'ये मेरे खिलाफ साजिश है। मुझे तब हैरानी हुई जब 25 अप्रैल को वर्सोवा पुलिस मेरे घर एक नोटिस के साथ पहुंची। शुक्र है कि मैंने 18 मिनट लंबी ये बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और उसी दिन वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को जमा करा दी थी। इस बारे में 12 मई को मैंने वर्सोवा पुलिस को एक विस्तृत बयान दे दिया है। साथ ही वीडियो को भी सबमिट कर दिया है।'

हालांकि इस मामने में अभी एक्ट्रेस का बयान दर्ज होना बाकी है और पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बयान रिकॉर्ड करने और मामले की पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जा सकेगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...