Confirmed: सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि Dabangg 3 में ये हसीना चुराएगी Salman Khan की निंदिया

सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) नहीं बल्कि ये हसीना चुराएगी चुलबुल पांडे की निंदिया... जानिए नाम।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 23, 2019 4:55 PM IST

बीते काफी समय से खबरों का बाजार गर्म था कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) में एक और एक्ट्रेस दिखने वाली है। दरअसल, इस फिल्म में सलमान खान के पास्ट और प्रजेन्ट दोनों भागों की कहानी दिखाई जाने वाली है। एक्टर की पिछली रिलीज फिल्म भारत (Bharat) की तर्ज पर एक बार फिर वो यंग ऐज की भूमिका में नजर आने वाले है।

इसीलिए सलमान खान फिल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखेंगे। अब इस बात पर फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने भी मोहर लगा दी है। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर एंड प्रोड्यूसर अरबाज खान ने इस बारे में खुलकर बात की है। अरबाज खान ने बताया है कि फिल्म में सलमान खान के यंग ऐज के लिए एक यंग एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Bhuj: The Pride Of India के सेट पर Ajay Devgn से मिलने पहुंचे Sudeepa Kichcha , खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

ये एक्ट्रेस है महेश मांजरेकर की बेटी साई। फिल्म में साई 20 साल वाले सलमान खान के किरदार के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। इससे पहले भी रिपोर्ट्स आईं थी कि महेश मांजरेकर की बेटी साई इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है। लेकिन इन खबरों पर किसी तरह की आधिकारिक मोहर नहीं लगी थी। लेकिन अब सलमान खान के भाई और फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने इसकी पुष्टि कर दी है।

इसे भी पढ़ें- Dabangg 3: हजारों की भीड़ ने Salman Khan को घेरा, शूटिंग सेट पर 'भाईजान' को देख क्रेजी हुए फैंस

इस फिल्म की शूटिंग पूरे जोर-शोर से जारी है। फिल्म की शूटिंग का एक शिड्यूल बीते दिनों मुंबई और मध्यप्रदेश में पूरा हो चुका है। इसके अलावा हाल ही में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग महाराष्ट्र के पुणे में भी हुई थी। फिल्म 1 अप्रैल को ही फ्लोर पर चली गई थी। निर्माता-निर्देशक की तैयारी इस फिल्म को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की है। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम जी-जान से लगी हुई है। फिल्म को वॉन्टेड फेम डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...