शादी के बंधन में बंधे नेहा धूपिया और अंगद बेदी, देखें पहली तस्वीर

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर साझा की अपनी शादी की खबर..

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: May 10, 2018 2:17 PM IST

बॉलीवुड की जामी मानी अदाकारा नेहा धूपिया हमेशा अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती है। बता दें कि कुछ देर पहले ही नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह अपने खास दोस्त और बॉलीवुड के हैंडसम हंक अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंधन में बंध चुकी है। नेहा और अंगद की शादी की सभी रस्में नई दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पूरी हुई है। बता दें कि अंगद को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में देखा गया है।

बता दें कि नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में नेहा धूपिया गुलाबी रंग के लंहगे में नजर आ रही है। वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है कि मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है। हैलो देयर हसबैंड। नेहा द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते है।

अंगद ने भी अपनी शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। अंगद ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है बेस्ट फ्रेंड...नाऊ वाइफ!! वेल देयर मिसेज बेदी!!!

बॉलीवुड के जाने माने निर्माता- निर्देशक और नेहा के दोस्त करण जौहर ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी शादी की जानकारी दी है। करण ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मेरी डार्लिंग और मेरी खास दोस्त नेहा धूपिया...जिसे मैं प्यार करता हूं और बहुत मानता हूं..उसने आज अंगद बेदी से शादी कर ली है। दोनों को ढ़ेर सारा प्यार।

बता दें कि नेहा और अंगद एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अंगद और नेहा को कई मौको पर साथ देखा गया और तभी से दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी।

नेहा धूपिया आखिरी बार विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु में नजर आई थी। इसके अलावा वह 'क्या कूल है हम', 'चुप चुपके', 'दे दना दन' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इन दिनों नेहा एम टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'रोडीज एक्ट्रीम' में नजर आती है। बहुत जल्द नेहा धूपिया 'ऐला' में नजर आएंगी।

वहीं बात की जाए अंगद की तो वह 'फालतू', 'उंगली'और 'पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियम लीग का एक सीजन भी होस्ट कर चुके है। बहुत जल्द अंगद फिल्म 'सूरमा' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका निभाएंगे। बता दें कि अंगद भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे है। वैसे आपको नेहा और अंगद की शादी की तस्वीरें कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।