Miss Universe 2025 को लेकर शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी, जज का कंटेस्टेंट से था अफेयर, जजों पर लगे धांधली ...
Miss Universe 2025 को लेकर शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी, जज का कंटेस्टेंट से था अफेयर, जजों पर लगे धांधली का आरोप
Miss Universe 2025 के प्रतियोगिता के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि एक जज का एक कंटेस्टेंट के साथ अफेयर था.
By: Shreya Pandey | Published: November 19, 2025 5:58 PM IST
मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता अपनी विजेता के ऐलान से पहले ही एक बड़े और गंभीर विवाद में घिर गई है. मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. दरअसल, इस बार के मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जूरी पैनल के एक प्रमुख मेंबर पर यह आरोप लगा कि उनका एक कंटेस्टेंट के साथ अफेयर चल रहा है. इस आरोप ने पूरी प्रतियोगिता को खतरे में डाल दिया है, इस धांधली के आरोपों के बीच जूरी पैनल के दो जजों ने तुरंत रिजाइन भी दे दिया है. यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि फाइनल जूरी पैनल के एक जज और कंटेस्टेंट के बीच अफेयर है.
जज का एक कंटेस्टेंस्ट से चल रहा था अफेयर
अगर यह आरोप के बाद प्रतियोगिता के निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. लेकिन विवादित कंटेस्टेंट और जज के नाम का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दोनों को बहुत चर्चा हो रही है. हाल ही में जिन दो जजों ने रिजाइन दिया है, उनके से एक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इनका नाम उमर हरफौच है. उमर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि "अनऑफिशियल जज पैनल में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके कुछ मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंस्ट के साथ कुछ पर्सनल रिलेशनशिप है जिसकी वजह से इंटेरेस्ट का टकराव मुमकिन है, जिसमें वोटों की गिनती और रिजल्ट मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार लोग भी शामिल है, जो इंटेरेस्ट के टकराव को और बढ़ाता है."
उमर ने आगे बताया कि उन्होंने मिस यूनिवर्स के मालिक राउल रोचा के साथ हुई 'अपमानजनक बातचीत' के बाद रिजाइन दे दिया है. अब वो मिस यूनिवर्स 2025 के जज पैनल का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा- 'मिस यूनिवर्स के वोटिंग प्रॉसेस में पारदर्शिता की कमी के बारे में मिस यूनिवर्स के सीईओ राउल रोचा के साथ हुई अपमानजनक बातचीत के बाद मैंने जूरी से इस्तीफा देने का फैसला किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy