Also Read
फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का नया गाना ‘क्यूटीपाई’ आज रिलीज हो गया है। फिल्म का ये गाना भी ब्रेक-अप सॉग की तरह एक डांस नम्बर हैं जिसमें रणबीर कपूर, फिल्म में अपनी हीरोइन अनुष्का शर्मा को नए अंदाज में ताने देते नज़र आ रहे हैं। फिल्म के इस गाने को अनुष्का शर्मा की शादी के दौरान फिल्माया गया है जहां रणबीर कपूर जम कर डांस कर रहे हैं और ये गाना गा रहे हैं। इस गाने की हईलाइट बीच-बीच में आने वाले रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के डायलॉग हैं, जो गाने का मज़ा दोगुना कर देते हैं। इन डायलॉग्स पर रणबीर कपूर के एक्सप्रेशन बेमिसाल हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं।[इसे भी पढ़ें- 'डियर ज़िंदगी' का दूसरा टीज़र हुआ रिलीज, आलिया की बेज्जती करते दिखे शाहरुख खान !!]
करन जौहर द्वारा डायरेक्टेड 'ऐ दिल है मुश्किल' के इस गाने को म्यूजिक कमपोज़र प्रीतम ने कम्पोज़ किया है और इसके शब्दों को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। अमिताभ भट्टाचार्य गानों को आज-कल की बोल-चाल की भाषा में पिरोकर बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिस काम को उन्होंने इस गाने में भी किया है लेकिन अमिताभ वो जादू बिखेरने में नाकामयाब लग रहे हैं जो उनके पिछले गानों में सुनने को मिलता है। इस गाने को प्रदीप सिंह सरन और नकाश अजीज ने गाया है। जिनकी आवाजें गाने के मुताबिक कोनों को खूब अच्छी लगती हैं।[इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, फूट- फूट कर रोते दिखे अजय देवगन !!]
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की आने वाली इस फिल्म से पहले तीन गाने रिलीज हो चुके हैं जिनको ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। उम्मीद है कि इस गाने को भी लोग उसी तरह से पसंद करेंगे। करन जौहर की आने वाली इस फिल्म के गाने को देख कर लग रहा है कि फिल्म काफी कलरफुल होने वाली है। जिसमें भारतीय रीति-रिवाजों के साथ-साथ नौजवान पीढ़ी की मस्ती भी खूब देखने को मिलेगी। फिल्म 'ऐ दिल हैं मुश्किल' इस साल दीवाली के मौके पर 28 अक्टूबर पर रिलीज़ होगी।
देखें फिल्म का गाना-