भरी महफिल में सलमान खान ने कटरीना कैफ के कानों में कहा कुछ ऐसा कि धीरे से मुस्कुरा दी टाइगर की जोया, वीडियो हुआ वायरल

द बैंग टूर के लिए इन दिनों यूएस में है सलमान और कटरीना...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 23, 2018 11:14 AM IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त केमेस्ट्री को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। दोस्ती और ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो चुकी है। खैर ये असल जिंदगी में साथ रहे या ना रहे लेकिन जब-जब दोनों कहीं भी साथ दिखते है तो फैंस की खुशी देखते ही बनती है। ये सभी को पता है कि शुरुआती दिनों में सलमान ने कटरीना की काफी मदद की थी और आज भी वह एक अच्छे दोस्त की तरह उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते है।

वैसे देखा जाए तो जब-जब सलमान कटरीना के इर्द गिर्द होते है तो उनके चेहरे की खुशी भी देखते ही बनती है और कई दफा तो दोनों भरी महफिल में भी खुसुर फुसुर करते हुए दिखाई दे जाते है। ऐसा ही हुआ कल अंटलांटा में। दरअसल सलमान, कटरीना, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह द बैंग टूर के लिए यूएस आए हुए है। इससे पहले उन्होंने यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेस की।

इस दौरान सलमान कटरीना के कानों में कुछ कहते है और फिर दोनों एक साथ हंस पड़ते है। अब कटरीना के कानों में सलमान ने कौन सी बात कहीं ये तो उन्हें ही पता होगा कि लेकिन इतना तय है कि दोनों को इस तरह देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

A post shared by {[SK ka KK]}? (@salkatworlds) on

बता दें कि बीते साल आईफा अवॉर्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान और कटरीना की केमेस्ट्री देखते ही बनी थी। सलमान इस कदर कटरीना को देखते रहे कि वहां मौजूद हर कोई इनकी दमदार केमेस्टी को देखकर दंग था। इस दौरान कटरीना का जन्मदिन भी था और सभी के सामने सलमान ने कटरीना के लिए हैप्पी बर्थडे गाना भी गाया। खैर इस बार दोनों थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले आईफा अवॉर्ड में शिरकट नहीं कर रहे है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको सलमान और कटरीना का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा?