बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा पर हाल में ही यह आरोप लगा है कि उन्होंने एक इवेंट को साइन करके उस पर जाना जरूरी नहीं समझा, जिसकी वजह से इवेंट के ऑर्गनाइजर को भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी भी सामने आई है कि सोनाक्षी सिन्हा ने इवेंट के लिए अच्छी खासी धनराशि ली थी लेकिन फिर भी उस पर नहीं पहुंची। यह मामला यहां तक बढ़ गया है कि सोनाक्षी सिन्हा के घर पर पुलिस तक पहुंच गई है।
{इसे भी पढ़ें- ‘खानदानी शफाखाना’ के नए गाने ‘शहर की लड़की’ का टीजर आया सामने, बादशाह की धुन पर डायना पैंटी ने लगाई आग}
अदाकारा ने इस पूरे मामले पर अपना स्टेटमेंट जारी किया है और बताया है कि मीडिया को ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘एक ऑर्गनाइजर जो अपने वादों पर खरा नहीं उतर सका, वो यह सोच रहा है कि प्रेस में मेरी साफ-सुथरी इमेज के साथ खेलकर बच जाएगा। मैं अथॉरिटीज को पूरा सपोर्ट कर रही हूं और इन्वेस्टिगेशन में आगे भी सहयोग बनाए रखूंगी। मैं मीडिया से यह गुजारिश करूंगी कि इस तरह की अफवाहों को तवज्जो न दे।’
— Baby Bedi (@sonakshisinha) July 12, 2019
सोनाक्षी सिन्हा के स्पोक्सपर्सन ने हाल में इस मामले पर मुंबई मिरर को बयान जारी कर बताया है कि, ‘अपने 9 साल के करियर में सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी ईमानदारी से काम किया है। जो इंसान सोनाक्षी पर ऐसे आरोप लगा रहा है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। यह सिर्फ किसी इंसान की इमेज खराब करने का एक तरीका है। सोनाक्षी एक प्रोफेशनल अदाकारा हैं और हम लोग अथॉरिटीज को लगातार सहयोग कर रहे हैं। हम उनसे कुछ भी नहीं छुपा रहे हैं क्योंकि हमारे पास छुपाने को कुछ नहीं है।’
{इसे भी पढ़ें- ‘दबंग 3’ में विनोद खन्ना की जगह लेने वाले प्रमोद खन्ना का बड़ा बयान, कहा ‘बड़े भाई के द्वारा निभाए गए...’}
अगर सोनाक्षी सिन्हा की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो जल्द ही 'खानदानी शफाखाना' और 'दबंग 3' में दिखाई देंगी। 'खानदानी शफाखाना' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और 'दबंग 3' की शूटिंग इस समय चल रही है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates