बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हाल में ही अपनी नई फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू की है और यह अभी से विवादों में घिर गई है। असल में बीते दिन सेट से एक तस्वीर सामने आई, जिसमें शिवलिंग के ऊपर कुछ लकड़ियां दिख रही थीं। इंटरनेट पर यह तस्वीर आग की तरह फैली और कुछ लोगों ने ‘दबंग 3’ की पूरी टीम पर एक खास समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा डाला है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी एमएलए रामेश्वर शर्मा ने अपने स्टेटमेंट में शिवलिंग का अपमान करने के कारण 'दबंग 3' की टीम पर एफआईआर दर्ज करने मांग की है।
{इसे भी पढ़ें- 'दबंग 3' की शूटिंग खत्म करते ही हॉरर फिल्म बनाएंगे सलमान खान, जल्द ही डराने आ रहे है भाईजान}
हालांकि सलमान खान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और लोकल मीडिया को बयान जारी कर बताया है कि उन्हें शिवलिंग का अपमान नहीं किया है। सलमान खान के बयान के अनुसार, ‘हमने शिवलिंग को लकड़ियों से कवर किया था ताकि उसे शूटिंग के दौरान किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। हमने ऐसा शिवलिंग की सुरक्षा के लिए किया था, न कि किसी समुदाय की भावनाओं को हानि पहुंचाने के लिए।’ सलमान खान ने अपने बयान में यह आश्वासन भी दिया है कि जब शूटिंग पूरी हो जाएगी, तब शिवलिंग से लकड़ियों के पट्टे हटा दिए जाएंगे।
{इसे भी पढ़ें- 'दबंग 3' के सेट पर फुलटुश 'चुलबुल पांडे' के मूड में है सलमान खान, फोटो शेयर कर दिखाया दबंग अंदाज}
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही 'दबंग 3' का पहला शेड्यूल पूरा कर देंगे और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पर निकल जाएंगे। प्रभुदेवा द्वारा डायरेक्ट की जा रही 'दबंग 3' को इस साल दिसम्बर के महीने में रिलीज किया जाएगा। हालांकि 'दबंग 3' से पहले सलमान खान की 'भारत' रिलीज होगी, जो ईद के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी। सलमान खान की फिल्मों को देखकर लग रहा है कि साल 2019 उन्हीं के नाम रहेगा। वैसे आप सलमान खान की कौन सी फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...