बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर दिलीप ताहिल (Dalip Tahil) 30 अक्टूबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने फिल्मों में अधिकतर विलेन के रोल किए और लोगों के बीच छा गए. फिल्म में दिलीप की विलेन के रोल में जबरदस्त एक्टिंग देखकर लोग डर जाते थे. उत्तर प्रदेश के आगरा में साल 1952 में जन्म लेने वाले दिलीप ताहिल बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे और उन्होंने इसे पूरा भी किया है. उन्होंने पहले नैनीताल और फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद अपना एक्टिंग करने का सपना पूरा करने की तरफ कदम बढ़ाए थे. आज एक्टर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा जानते हैं जो उनको लेकर अक्सर चर्चा में आ जाता है.
दिलीप ताहिल ने साल 1974 में किया डेब्यू
दिलीप ताहिल ने फिल्मों में काम करने से पहले काफी समय तक थियेटर में काम किया था. इसके बाद साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'अंकुर' से उन्होंने अपना डेब्यू किया था. हालांकि, साल 1980 में आई फिल्म 'शान' से दिलीप ताहिल को लोकप्रियता हासिल हुई. उन्होंने विलेन के रोल में लोगों का दिल जीत लिया. दिलीप ताहिल को विलेन के रोल में पसंद किया गया. उनको लेकर एक किस्सा मशहूर है कि एक फिल्म के दौरान वह बहक गए थे और एक्ट्रेस ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था. दरअसल, रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि दिलीप ताहिल एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ रेप सीन शूट कर रहे थे और वह इस दौरान बहक गए. जया प्रदा ने असहज महसूस किया और दिलीप ताहिल को थप्पड़ जड़ दिया था. इस घटना के बाद काफी दिनों तक शूटिंग रुकी रही और मेकर्स के काफी समझाने के बाद जया प्रदा राजी हुईं और फिल्म पूरी हुई.
TRENDING NOW
दिलीप ताहिल ने जया प्रदा संग सीन पर कही थी ये बात
दिलीप ताहिल ने कुछ साल पहले फिल्म की शूटिंग में बहक जाने के थप्पड़ पड़ने की रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया था. उनका कहना था, 'मैं काफी समय से खबरों में पढ़ रहा हूं कि मैंने जया प्रदा के साथ रेप सीन किया और मैं बहक गया. इसके बाद जया प्रदा ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया था. मैं ये चीज क्लियर करना चाहता हूं कि मैं जया प्रदा के साथ कफी स्क्रीन शेयर नहीं की. मैं उनके साथ काम करना चाहता था लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ. गलत न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ मेरे दिल में कुछ नहीं है. मैं बस इतना चाहता हूं कि ये लोग मुझे ये सीन दिखा दें बस. सोशल मीडिया पर अब लोग ऐसी स्थिति बनाने की कोशिश करते हैं जो घटना कभी हुई ही नहीं थी. जो सीन कभी शूट नहीं हुआ और उसको लेकर खबरें हैं.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates