बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म 'दंगल' के एक-एक कलाकार की एक्टिंग ने लोगों के दिल को छू लिया। फिल्म 'दंगल' में छोटी बबिता का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया था। वही सुहानी भटनागर अब लोगों को रुलाकर चली गई हैं। सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी भटनागर के परिवार के लोगों से लेकर उनके तमाम चाहने वालों को इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नही हैं। सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया गया है।
सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से शोक जताया गया है। आमिर खान प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा गया है, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के प्रति हमारी दिल से संवेदनाएं हैं। इतनी प्रतिभाशाली यंग लड़की, ऐसी टीम प्लेयर सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में सितारा बनकर रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।' इस तरह से आमिर खान अपनी को-स्टार सुहानी भटनागर के काफी दुखी हैं।
We are deeply saddened to hear about our Suhani passing away.
Our heartfelt condolences to her mother Poojaji, and the entire family ??
Such a talented young girl, such a team player, Dangal would have been incomplete without Suhani.
Suhani, you will always remain a star in…
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) February 17, 2024
बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद सुहानी भटनागर के पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराया गया और इस दौरान उन्होंने जो दवाइयां लीं जिससे उन्हें साइफ इफेक्ट होने लगे। सुहानी भटनागर की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि सुहानी भटनागर काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। सुहानी भटनागर का शनिवार को फरीदाबाद में अंतिम संस्कार किया जाएगा।