बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस बीच मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है. फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता जैसे कलाकर नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर किया जा रहा पसंद
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के 3 मिनट के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड अजय देगवन अपनी फैमिली से मिलवाने के लिए लाती है. रकुल प्रीत सिंह के पैरेंट्स के रोल में आर माधवन और गौतमी कपूर बेटी के बॉयफ्रेंड की उम्र देखकर हैरान रह जाते हैं. इसके बाद अजय देवगन के लिए कड़ी परीक्षा चलती है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह के माता-पिता को पटाना है. इसके बाद कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है. फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें रोमांस और कॉमेडी का डबल डोज मिलने वाला है. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ट्रेलर रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म 'दे दे प्यार दे' साल 2019 में हुई थी रिलीज
अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. बताते चलें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे' साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसके सीक्वल की डिमांड हो रही थी. अब फैंस की इच्छा पूरी होने वाली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates