Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

90 करोड़ का कर्ज और 55 मुकदमे, जब अमिताभ बच्चन का बैंक बैलेंस हुआ था जीरो, एक शो ने बदल दी पूरी किस्मत!

अमिताभ बच्चन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन एक ऐसा भी वक्त आया था, जब वो दिवालिया हो गए थे. एक्टर के सिर पर 90 करोड़ का कर्ज था. इसके साथ ही उनपर 55 केस भी चल रहे थे. आइए जानते हैं…

By: Shreya Pandey  |  Published: February 12, 2026 6:59 PM IST

90 करोड़ का कर्ज और 55 मुकदमे, जब अमिताभ बच्चन का बैंक बैलेंस हुआ था जीरो, एक शो ने बदल दी पूरी किस्मत!
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं, वहीं एक्टर आज सदी के महानायक के रुप में जाने जाते हैं. 82 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन सफलता के जिस शिखर पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपमान, कंगाली और मुकदमों के उस दलदल को पार किया है, जिसकी कल्पना से रूह कांप जाती है. आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन के उन दिनों के बारे में, जब वह पूरी तरह दिवालिया हो गए थे.

इस वजह से कंगाल हुए थे अमिताभ बच्चन

90 के दशक के शुरु में अमिताभ बच्चन ने एक बिजनेस वेंचर 'अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड' (ABCL) की शुरुआत की थी. लेकिन खराब मैनेजमेंट और कुछ गलत फैसलों के कारण यह कंपनी डूब गई. जिसके बाद सदी के महानायक पर रातों-रात 90 करोड़ रुपये के कर्ज हो गया. यह उस दौर में एक बहुत बड़ी रकम थी. जर्नलिस्ट वीर सांघवी के साथ एक पुराने इंटरव्यू में बिग बी ने उस समय को याद किया और बताया कि वह अपमानजनक था. कर्ज वसूलने के लिए बैंकों ने उनकी सभी संपत्तियों और उनके घर को अटैच कर लिया था.

अमिताभ ने कही ये बात

अमिताभ ने याद करते हुए कहा था, "हर दिन लेनदार हमारे घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे. वे गाली-गलौज करते, बेइज्जती करते और बदतमीजी पर उतारू हो जाते थे." एक तरफ कंगाली थी और दूसरी तरफ अदालतों के चक्कर. उन पर कुल 55 लीगल केस चल रहे थे. अमिताभ बच्चन ने बताया कि ‘जब इंसान का वक्त बुरा होता है, तो पूरी दुनिया उसे नजरअंदाज करने लगती है. फिल्म इंडस्ट्री, जो कभी उनके तलवे चाटती थी, उनके कंगाली का जश्न मनाने लगी थी. लोग कहने लगे थे कि "अमिताभ का दौर खत्म हो चुका है, अब वह न तो अच्छे एक्टर रहे और न ही उनकी फिल्में चलने लायक हैं." यहां तक कि उनके पहनावे और लुक्स पर भी तंज कसे जाने लगे थे. उनके और जया बच्चन के प्रति लोगों का व्यवहार रूखा और बदतमीजी भरा हो गया था.

इस शो से खुली किस्मत

जब अमिताभ के पास न फिल्में थीं और न ही बैंक बैलेंस, तब उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वह खुद चलकर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के पास गए और काम मांगा. यश चोपड़ा ने उन्हें 'मोहब्बतें' फिल्म ऑफर की. इसी दौरान उन्हें 'कौन बनेगा करोड़पति' का साथ मिला. इन दो प्रोजेक्ट्स ने उनका कर्ज चुकाने में मदद की. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.