Deepika-Ranveer make first appearance after 2nd pregnancy news
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज देने वाली दीपिका को सोमवार देर रात पहली बार पब्लिकली रूप से देखा गया. यह पावर कपल एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आया. प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर करने के बाद यह पहला मौका था जब दीपिका और रणवीर को एक साथ कैमरों में कैद किया गया.
हमेशा की तरह रणवीर सिंह एक जेंटलमैन और केयरिंग पति की भूमिका में नजर आए. एयरपोर्ट पर जैसे ही उनकी कार रुकी, रणवीर ने पहले उतरकर खुद दीपिका के लिए कार का दरवाजा खोला. उनके केयरिंग का तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे परफेक्ट कपल गोल्स बता रहे हैं. रणवीर पूरे रास्ते दीपिका का हाथ थामे उन्हें भीड़ से बचाते हुए अंदर ले जाते दिखे.
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण के चेहरे पर एक अलग ही चमक (Pregnancy Glow) साफ देखी जा सकती थी. उन्होंने अपने सफर के लिए काफी आरामदायक लेकिन स्टाइलिश आउटफिट पहना था. दीपिका ने ब्लू कलर का ट्रेंडी कोऑर्ड सेट पहना था, जो उन पर खूब जच रहा था. लुक को थोड़ा कूल वाइब देने के लिए उन्होंने ब्राइट येलो कलर के शूज और ब्लैक शेड्स लगाए थे. एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्लीक हेयरबन में बांधा हुआ था, जो उनके क्लासिक लुक को कम्पलीट कर रहा था. उन्होंने अपने साथ एक हैवी डिजाइनर बैग भी कैरी किया था. वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और क्लासिक ब्लू डेनिम को पहना था. ब्लैक चश्मा और साइड बैग उनके कैजुअल-कूल लुक में चार चांद लगा रहे थे.
दीपिका और रणवीर पहले से ही एक प्यारी सी बेटी दुआ के माता-पिता हैं. अब घर में दूसरे नन्हे मेहमान के आने की आहट ने पूरे परिवार में खुशियां भर दी हैं. दिलचस्प बात यह है कि प्रेग्नेंसी के इस पड़ाव में भी दीपिका अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रही हैं. वे जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं. वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.