लिव-इन रिलेशनशिप में हैं दीपिका और रणवीर सिंह?

दोनों काम के साथ साथ अपने रिश्ते को भी मजबूत बना रहे है। दोनों संजय लीला भंसाली की फिम का अहम् हिस्सा है। फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री भी देखने को मिल सकती है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: May 27, 2017 9:27 AM IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भले ही यह पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया हो लेकिन दोनों आज भी एक दुसरे के साथ एक स्ट्रोंग रिलेशनशिप शेयर करते है। खबरों के माने तो अब इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को और आगे बढाने के लिए एक कदम आगे बढाया है। मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दोनों अब लिव इन में रह रहे है। यह सिर्फ और सिर्फ इन दोनों ने 'पद्मावती' के लिए किया है। कुछ दिनों से रणवीर सिंह दहिसर में अपनी टीम के साथ पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म का सेट दोनों के घर से काफी दूर है। समय बचाने के लिए रणवीर और दीपिका ने दहिसर के पास ही एक घर को खोज निकाला है। डेकन क्रोनिकल के रिपोर्ट के मुताबिक़ दोनों अब इस घर में लिव-इन में रह रहे है। [इसे भी पढ़ें: 'पद्मावती' के सेट पर हुए हमले पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी]

दोनों काम के साथ साथ अपने रिश्ते को भी मजबूत बना रहे है। दोनों संजय लीला भंसाली की फिम का अहम् हिस्सा है। फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री भी देखने को मिल सकती है। भले ही दोनों की सीन्स एक साथ ना हो लेकिन दोनों को जब भी दर्शक स्क्रीन पर देखते है तो इनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है। ‘पद्मावती’ की स्टोरी लाइन से लेकर कहानी तक को काफी छिपा कर रखा हैं। भंसाली को कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं मिल रहा था लेकिन बाद में वाईकॉम 18 ने भंसाली प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया। संजय लीला भंसाली की ‘ पद्मावती ‘ इस साल 17 नवम्बर 2017 को रिलीज होगी। ‘पद्मावती’ की भूमिका में दीपिका पादुकोण, अल्लाउद्दीन ख़िलजी के रोल में रणवीर सिंह , रवल रतन सिंह के रूप में शाहिद कपूर और आदिति राव हैदरी – अल्लाउद्दीन ख़िलजी की बेगम का रोल निभा रही हैं। तीसरी बार संजय के साथ दीपिका और रणवीर सिंह काम करने जा रहे है। क्या इनकी तिगडी फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पायेगी या नहीं यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

इतना ही नहीं पद्मावती के बाद रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय का हिस्सा है। जहा पर वो एक रेपर के रोल में नज़र आने वाले है। साथ ही सुनने में यह आ रहा है कि दीपिका ने वरुण धवन को रिप्लेस कर बदलापुर 2 को साइन किया है।