Also Read
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले जयपुर में करनी सेना ने उनके सेट पर आकर काफी तोड़ फोड़ की और संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी जड़े। अब एक बार फिर से जब फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से शुरू हुई तब करनी सेना ने कोल्हापुर में भी उनकी फिल्म के सेट पर अटैक किया। जिसके चलते शूटिंग को रुकवाना पड़ा। हाल ही में फिल्म की लीड दीपिका पादुकोण एक इवेंट के दौरान मीडिया से रूबरू हुई। जब उनसे इस पूरी घटना पर अपनी राय देने को कहा तो उन्होंने अपनी चुप रहने में ही समझदारी समझी।
उन्हें इस पर किसी भी तरह का कमेंट नहीं दिया लेकिन जब उनसे पूछा गया कि संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर से जुड़ने का मौका मिला, तो उन्होंने इसका जवाब कुछ इस तरह से दिया। उन्होंने कहा कि " संजय सिर मेरे अन्दर के एक्टर को हमेशा अपने डायरेक्शन से बाहर लाते है। पद्मावती में काम करना किसी सपने से कम नहीं है। उनकी क्रिएटिविटी और काम करने के तरीके को देखकर उनके पास हर एक्टर खीच कर चला आता है। इसलिए मुझे उनके साथ काम करना काफी पसंद है। वैसे, उनके साथ काम करना काफी मजेदार भरा रहता है। वो हर बार मुझसे कुछ नया करवाने की कोशिश में रहते है। इतना ही नहीं वो मेरे साथ तो काम कर चुके है लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह के साथ भी दो फिल्मों में काम किया है।"
‘ पद्मावती’ की स्टोरी लाइन से लेकर कहानी तक को काफी छिपा कर रखा हैं। भंसाली को कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं मिल रहा था लेकिन बाद में वाईकॉम 18 ने भंसाली प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया। संजय लीला भंसाली की ‘ पद्मावती ‘ इस साल 17 नवम्बर 2017 को रिलीज होगी। पद्मावती की भूमिका में दीपिका पादुकोण, अल्लाउद्दीन ख़िलजी के रोल में रणवीर सिंह , रवल रतन सिंह के रूप में शाहिद कपूर और आदिति राव हैदरी - अल्लाउद्दीन ख़िलजी की बेगम का रोल निभा रही हैं। तीसरी बार संजय के साथ दीपिका और रणवीर सिंह काम करने जा रहे है। क्या इनकी तिगडी फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पायेगी या नहीं यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।