Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'Gehraiyaan' के बोल्ड सीन्स पर मचा बवाल तो Deepika Padukone बोलीं, 'इंटिमेसी को बेचना मकसद नहीं...'

Deepika Padukone Talk About on intimate scenes in Gehraiyaan: दीपिका पादुकोण ने 'गहराइयां' का प्रमोशन करते हुए फिल्म में इंटीमेट सीन्स देने के बारे में खुलकर बात की है।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: February 15, 2022 12:57 PM IST

'Gehraiyaan' के बोल्ड सीन्स पर मचा बवाल तो Deepika Padukone बोलीं, 'इंटिमेसी को बेचना मकसद नहीं...'

Deepika Padukone Talk About on intimate scenes in Gehraiyaan: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर 'गहराइयां' (Gehraiyaan) रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में एक तरफ जहां अफेयर दिखाया गया है। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच दिखाए गए इंटिमेट सीन्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान इंटीमेट सीन्स के बारे में खुलकर बात की और क्लियर किया कि 'गहराइयां' का मकसद इंटिमेसी को बेचना नहीं है।

दीपिका ने इस बात पर भी जोर दिया कि शकुन बत्रा के निर्देशन में केवल इंटिमेसी के अलावा भी बहुत कुछ है। एक्ट्रेस ने कहा, 'ऐसा कभी नहीं था कि फिल्म का मकसद इंटिमेसी को बेचना है। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म देखने के बाद इसका एहसास होगा। इंटिमेसी केवल करैक्टर और उनकी जर्नी के प्रति सच्चे होने के बारे में है। फिल्म में रियल करैक्टर, रियल रिलेशनशीप्स और रियल इमोशन्स हैं। दिखाने के लिए चीजों में से एक इंटिमेसी है और फिल्म में केवल यही चीज नहीं है।'

इसके अलावा दीपिका ने अपने को-स्टार्स की भी जमकर तारीफ की। उनका मानना ​​​​है कि उन्होंने 'गहराइयां' की शूटिंग के दौरान लाइफ के लिए दोस्त बना लिए हैं। एक अभिनेता के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर के साथ मेरे कुछ सीन्स बहुत रोमांचक हैं। इन अभिनेताओं के सामने अभिनय करना कभी-कभी बहुत रोमांचक होता है। एक अभिनेता के रूप में इन अभिनेताओं के साथ किए गए कुछ सीन्स फिल्म के सबसे बड़े अंश हैं। इसके अलावा शकुन के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा है।


About the Author

Lalit Chaudhary