दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को अब करीब एक साल पूरा होने को आ रहा है। दोनों ने बीते साल नवंबर महीने में शादी की थी। लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगने लगे थे। इसकी वजह ये भी थी कि दीपिका शादी के बाद कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही थी। हालांकि बाद में दीपिका ने मेघना गुलजार स्टारर फिल्म छपाक (Chhapaak) की शूटिंग पूरी की और अब पति रणवीर सिंह की फिल्म 83 में उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी का किरदार भी निभाने वाली है।
लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया है कि एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गयाहै। हाल ही में अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका ने शरारत भरे अंदाज में एक ऐसा कमेंट कर दिया कि उनके प्रशंसकों ये सोचने को मजबूर हो गए कि क्या वाकई एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है।
दरअसल, दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कमेंट किया "हाय! डैडी", जिसमें अभिनेत्री ने वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। इसके रिप्लाई में रणवीर ने कमेंट किया "हाय बेबी।" इसके बाद चीजें तब और भी दिलचस्प हो गई, जब अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने लिखा, "बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं" ऐसे में कई लोगों ने अर्जुन के कमेंट को इसके सबूत के तौर पर लिया कि दीपिका और रणवीर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- नए फोटोशूट में काफी रिलेक्स मूड में दिख रही है Deepika Padukone, डायमंड और डेनिम के कॉम्बिनेशन में ढाया कहर
देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बातचीत की वायरल हुई ये फोटो
प्रशंसकों ने दीपिका के कमेंट को डिकोड करना शुरू कर दिया, कि कहीं वह अपने गर्भावती होने का संकेत तो नहीं दे रहीं। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने के बाद भी दीपिका के गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, रणवीर द्वारा आयोजित चैट सेशन अब उनके इंस्टाग्राम पेज पर नहीं दिख रहा है। इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पोर्टल पर दिए एक साक्षात्कार में मातृत्व के बारे में बात की थी। दीपिका और रणवीर ने बीते साल इटली में शादी की थी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates
