नए साल से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने फैंस को चौंका दिया है। दीपिका के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक भी पोस्ट दिखाई नहीं दे रहा है। माना जा रहा है कि दीपिका ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अगर आप उनकी प्रोफाइल पर जाएंगे तो आपको कुछ नहीं मिलेगा। उनके इस कदम ने फैंस को सकते में डाल दिया है। दीपिका के पोस्ट्स डिलीट होने के बाद फैंस खासा परेशान हैं।
साथ ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण का अकाउंट भी हैक हो गया होगा। इस बात में थोड़ा दम भी लगता है। हाल ही में कई फिल्म स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं। इनमें विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), फराह खान (Farah Khan), उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar), सिंगर अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) और एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) के अकाउंट शामिल हैं। देखिए उनके अकाउंट का स्क्रीनशॉट...
दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट
हालांकि अभी तक इस मामले और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। देखना है कि दीपिका इस मामले के बारे में क्या कमेंट करती हैं? दीपिका ने खुद ने पोस्ट डिलीट किए हैं या सच में उनका अकाउंट हैक हुआ है। हाल ही में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ रणथंभौर में नए साल का जश्न मनाने गई हैं। वहां उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर के साथ नए साल का जश्न मनाया। अगर दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ 'पठान' फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वे शकुन बत्रा की फिल्म पर भी काम कर रही हैं। जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अन्नया पांडे दिखेंगी।
दीपिका पादुकोण फेसबुक अकाउंट
View this post on Instagram