Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Ranveer Singh के साथ नए घर की बालकनी में दिखीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone Baby Bump Photos: दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. वह हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आई हैं और उन्होंने बेबी बंब फ्लॉन्ट किया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 8, 2026 8:29 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं. फिलहाल, इस कपल की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं. दरअसल, वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने नए घर की बालकनी में नजर आईं और वह कैमरे में कैद हो गईं. इस कपल की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक्स पर रिया पादुकोण के नाम की यूजर ने कपल की तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर का आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. वहीं, उनके पति रणवीर सिंह साथ में नजर आए और उन्होंने जींस और टीशर्ट पहना हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने कैप और चश्मा पहन रखा है. ये कपल बांद्र में अपने नए घर की बालकनी में नजर आए और दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे. लेटेस्ट फोटोज में दिखा रहा है कि रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण को कुछ बताते नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने प्यारे रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साल 2024 में बने थे पेरेंट्स

बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी की थी. ये कपल शादी के 6 साल बाद 2024 में बटी दुआ का पेरेंट्स बना था. इसके बाद साल 2026 के अप्रैल में दीपिका पादुकोण ने खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इसके बाद कपल के फैंस ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बधाइयां दी थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की पिछली मूवी 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इस फिल्म ने कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. अब वह फिल्म 'प्रलय' में काम करते नजर आएंगे. वहीं, दीपिका पादुकोण साल 2026 के दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'किंग' में काम करती दिखाई देंगी. इसके अलावा वह साउथ फिल्म 'राका' में भी काम कर रही हैं. वह पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.