Bollywood News: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी आगामी फिल्म के लिए चर्चा में बनी हुई है। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच मेकर्स ने इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी। दीपिका पादुकोण बहुत जल्द निर्देशक शकुन बत्रा (Shakun Batra) की बिग बजट फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में अदाकारा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्यन्या पांडे (Ananya Panday) भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में दीपिका पादुकोण और अन्यन्या पांडे साथ काम करती दिखाई देंगी। निर्देशक शकुन बत्रा की इस फिल्म के लिए अदाकारा दीपिका पादुकोण काफी उत्साहित है। उन्होंने अपनी इस नई फिल्म से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी है।
खबरों की माने तो, दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में फिट दिखने के लिए योग सीखना शुरू कर दिया है। अपने किरदार को जीवंत करने के लिए अदाकारा इस समय अपने पूरा ध्यान योग पर केन्द्रित कर रही हैं। फिल्म में दीपिका का किरदार किस तरह का होगा इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन दीपिका इस फिल्म में अपने रोल को लेकर किसी तरह का कोई चांस नहीं लेना चाहती है। शूटिंग शुरू होने से पहले दीपिका पादुकोण अपने आपको इसके लिए तैयार कर रही हैं।‘ खबर के अनुसार, इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा श्रीलंका में शूट होना था लेकीन अचानक हुए कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण फिल्म से जुड़ा काम रुक गया और शूटिंग भी नहीं हो पाई।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इस साल के शुरुआत में फिल्म ‘छपाक’ में दिखाई दी थी। फिल्म में अदाकारा के साथ अहम किरदार में एक्टर विक्रांत मेसी भी नजर आए थे। ‘छपाक’ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के साथ रिलीज हुई थी इसका असर फिल्म की कमाई पर साफ तौर पर दिखाई दिया। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के मुकाबले ‘छपाक’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।