बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इस ख़ास मौके को और खास बनाने के लिए उनकी बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' को लॉन्च किया गया। मुंबई में हुए शानदार इवेंट में हेमा की इस बायोग्राफी को दीपिका पादुकोण ने लॉन्च किया। इस दौरान ना सिर्फ हेमा मालिनी उत्साहित नजर आई बल्कि दीपिका भी काफी खुश दिखी। हेमा और दीपिका के अलावा बायोग्राफी लॉन्च पर हेमा की दोनों बेटियां ईशा, आहना, ईशा के पति भारत तख्तानी, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला , निर्देशक रमेश सिप्पी अपनी पत्नी किरण जुनेजा भी नजर आई। इस इवेंट के दौरान बॉलीवुड की ‘पद्मावती’ यानी दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी, तो वही ब्लू कलर की साड़ी हेमा मालिनी बहुत खूबसूरत दिख रही थी। इस इवेंट के दौरान हेमा और दीपिका के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। बायोग्राफी लॉन्च के दौरान हेमा और दीपिका ने मिडिया के सभी सवालों के जवाब दिए। [इसे भी पढ़े: ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के जीवन पर किताब, खुलेंगे लव लाइफ के किस्से !!]
आपको बता दें, फेमस मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने हेमा की बायोग्राफी को लिखा है। वैसे ये पहली बार नहीं हैं जब कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी बायोग्राफी लॉन्च कर रही हैं, इससे पहले ऋषि कपूर, करण जौहर और रेखा की जीवनी एक किताब के जरिए दर्शकों को पता चली हैं। हेमा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म सपनों का सौदागर की थी। इसके बाद हेमा ने कभी मूड कर ना देखते हुए सीता और गीता, शोले, सत्ते पे सत्ता, मीरा, प्रेम नगर अमीर गरीब, जमाई राजा, बागबान जैसी कई हिट फ़िल्में डी हैं।