जिस तरह से बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के पोस्टर को पसंद किया गया था। इसे देख कर कहना गलत नहीं होगा कि उनके फैंस को इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। यह बात दीपिका बहुत अच्छी तरह से जानती हैं। तभी तो उन्होंने फटाफट फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म कर ली है। ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं बल्कि खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान कर दिया है। इतनी नहीं बॉलीवुड की इस हसीना ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दीपिका के साथ 'छपाक' की पूरी टीम नजर आ रही है।
इस तस्वीर पर कैप्शन डाल कर दीपिका बात का भी इजहार किया है कि यह फिल्म उनके फिल्मी करियर में क्या अहमियत रखती है। दीपिका ने लिखा, 'आज मेरे करियर की सबसे अहम और शानदार फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। बहुत जल्द ही आप सबका काम फिल्म में नजर आएगा।'
(इसे भी पढ़े- रोहित शेट्टी और फराह खान की अपकमिंग फिल्म से बाहर हुई दीपिका पादुकोण, नजर आएगी ये हीरोइन)
देखें दीपिका का ट्वीट-
View this post on Instagram
View this post on InstagramAnd it’s a wrap for #chhapaak ❤️❤️❤️ @deepikapadukone #deepikapadukone #chhapaak #10thjan2020
दीपिका की इस बात से यह तो जाहिर है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, एक दिन तो दीपिका सेट पर ही बहुत बुरी तरह से रो पड़ी थीं। दीपिका की हालत इतनी खराब हो गई थी कि मेघना गुलजार को फिल्म की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ गई थी।
(इसे भी पढ़े- एक्सक्लूसिव: ‘छपाक’ की शूटिंग के पहले दिन सेट पर फूट-फूट कर रो पड़ी दीपिका पादुकोण, जानिए कारण)
एक सूत्र के हवाले से यह खबर सामने आई थी कि, मेकअप के बाद अपना चेहरा देख कर दीपिका भावुक हो गई थीं। अब जब फिल्म की हीरोइन का यह होल हो गया है तो सोचिए सिनेमाघरों में यह फिल्म क्या कमाल दिखा जाएगी। बहरहाल, फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दीपिका की फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है जिसमें लक्ष्मी की जद्दोजहद को दिखाया जाएगा। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिडंत अजय देवगन की फिल्म तानाजी से होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...