Also Read
इस समय बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कोल्ड वार जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे के ऊपर किसी न किसी रुप में कटाक्ष करती ही रहती हैं। इस कोल्ड वॉर की दो मुख्य वजह हैं, सबसे पहली दोनों इस समय बॉलीवुड की सफल हीरोइनों में से एक हैं और हम यह जानते हैं कि एक ही समय की दो सफल हीरोइनों के बीच दोस्ती नामुमकिन सी बात है और दूसरी दीपिका से ब्रेक-अप के बाद रणबीर कपूर कटरीना के साथ रिलेशन में आये थे। जिस वजह से दीपिका पादुकोण, कटरीना से थोड़ी नाराज रहती हैं लेकिन ऐसी क्या वजह हो गयी कि रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की इस दुश्मन से दोस्ती करते नज़र आ रहे हैं। [इसे भी पढ़ें- Finally !! 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीज़र देखने के बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या पर कमेंट]
बॉलीवुड में चल रही खबरों के मुताबिक, कटरीना की फिल्म ‘बार-बार देखो’ देखने के बाद रणवीर सिंह ने कटरीना की काफी तारीफ की थी। यहां तक कि फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए रणवीर काफी अलग अंदाज़ में पहुंचे थे। रणवीर सिंह ने ‘बार-बार देखो’ लिखी हुई एक टी-शर्ट पहन रखी थी, जिससे वो अपने ही तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आयी है। कहीं दीपिका को नाराज करना रणवीर को भारी न पड़ जाए। [इसे भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण' के नए सीजन में होने वाला है काफी धमाका]
वैसे आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। दोनों एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में साथ दिखने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के साथ शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।