25 जनवरी के दिन तीन भाषाओँ के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। उसके ठीक एक दिन बाद ही 26 जनवरी के दिन बाहुबली फिल्म में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी की फिल्म भागमती भी तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओँ के साथ रिलीज हुई। ऐसे में एक अहम् जानकारी आपको देने जा रहें हैं। खबर चेन्नई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की है। रिपब्लिक डे के साथ वीकेंड की बात करें तो आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की पद्मावत चेनई में सबसे ज्यादा देखी गई है जबकि दुसरे नम्बर परे अनुष्का शेट्टी की फिल्म भागमती को देखा गया है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला ने ट्वीटर पर दी है।[इसे भी पढ़ें: छोटी सी बच्ची ने ‘पद्मावत’ के गाने ‘घूमर’ पर किया ऐसा डांस कि गदगद हो गईं दीपिका पादुकोण, देखें वीडियो]
हालाकि वीकेंड के बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। जैसे ही आतें हैं हम आपको बताते हैं। चलिए अब कुछ बातें दोनों फिल्म को लेकर भी कर लेतें हैं। जी अशोक के डायरेक्शन में बनी अनुष्का शेट्टी की भागमती एक पीरियड फिल्म है जिसमें अनुष्का लीड रोल में हैं और फिल्म के फर्स्ट लुक से ही यह फिल्म चर्चा में रही। यह एक हॉरर और थ्रिलर एलिमेंट फिल्म है। फिल्म भागमती में अनुष्का के साथ जयराम, उन्नी मुकुन्दन, आशा सरथ और मुरली शर्मा ने काम किया है।[इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस खबर: चौथा दिन खत्म होने से पहले ही पद्मावत ने पूरी की 100 करोड़ की कमाई]
तो वही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की बात करें तो आपको बता दें कि यह चित्तोड़गढ़ की रानी पद्मावती पर बनाई गई कहानी है। अपनी आबरू और अपनी महिला प्रजा की इज्ज़त अफगानियों से बचाने के लिए रानी पद्मिनी ने जोहर किया था। जोहर का मतलब है खुद को अग्नि में जला लेना। इस फिल्म में तीन अहम् किरदार है। रानी पद्मिनी की भूमिका दीपिका पादुकोण निभा रहीं हैं। महारावल राजा रतन सिंह की भूमिका में शाहिद कपूर हैं जबकि उग्र सुलतान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में रणवीर सिंह हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy