Also Read
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर सामने आने के बाद से पूरे दिन इस न्यूली वेडेड कपल की फोटो के दीदार में फैंस की आंखें तरस गई हैं। सुबह से फैंस दीपिका रणवीर की शादी के बाद फोटो देखने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं लेकिन इस कपल की हाई सिक्योरिटी की वजह से अभी तक फोटो सामने नहीं आ सकी हैं।
लेकिन इस बीच दूल्हा बने रणवीर सिंह की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और इसे देखकर आपकी खुशी सांतवे आसमान पर पहुंच जाने वाली है। रणवीर सिंह इस फोटो में बेहद हैंडसम और एक परफेक्ट दूल्हे की तरह नजर आ रहे हैं। रणवीर की ये फोटो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और आप इसमें अपने चहेते स्टार की लुक देखकर खुशी से झूम उठेंगे। ये फोटो कई सोशल मीडिया एकाउंट पर इस वक्त देखी जा सकती है। देखिए फोटो-
बता दें कि रणवीर-दीपिका की शादी आज बुधवार सुबह इटली के लेक कोमो शहर में हुई थी। इस बेहद खूबसूरत शहर में दीपवीर की शादी की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। इससे थोड़ी ही देर पहले रणवीर और दीपिका की शादी के वेन्यू से भी कुछ फोटोज वायरल हुई थी जिसे हमने भी आपको दिखाया था। हालांकि इन फोटोज में भी दीपिका और रणवीर साफतौर पर नहीं दिख पा रहे थे। लेकिन रणवीर की इस फोटो में जरुर आप उन्हें देखकर खुश हो जाएंगे। रणवीर भी फोटो में काफी खुश दिख रहे हैं।
रणवीर और दीपिका ने 6 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी का फैसला लिया। इन दोनों ने पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में साथ काम किया था और तभी से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। इसके बाद इस तिकड़ी ने हमें 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हमें दी है। बॉलीवुड लाइफ हिंदी की ओर से दीपवीर को शादी की ढेरों शुभकामनाएं।