जैकलीन फर्नांडिस के एक फैसले से उड़ी सुकेश की नींद! 'सरकारी गवाह' बनने की अर्जी पर हुई सुनवाई, क्या होगा अगला कदम?

Jacqueline Fernandez ने हाल ही में 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की थी, जिसपर 20 अप्रैल 2026 को दिल्ली कोर्ट में सुनवाई की गई.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 20, 2026 4:05 PM IST

Jacqueline Fernandes 200 Crore Money Laundering Case: 200 करोड़ रुपए के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रे जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) चर्चा में बनी हुई हैं. इस मामले में 17 अप्रैल को हुई सुनवाई में एक्ट्रेस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की थ, जिसपर 20 अप्रैल 2026 को सुनवाई हुई. हालांकि, इसमें जैकलीन की अर्जी पर फैसला फिलहाल के लिए टल गया है, क्योंकि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में प्रवरत्न निदेशालय (ED) को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया है.

ED ने क्या कहा?

दरअसल, सुनवाई के दौरान ED ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) की अर्जी को अस्पष्ट बताया. एजेंसी का कहना है कि, उन्हें इस अर्जी की बारीकियों को समझने के लिए और समय चाहिए. जिसके बाद इस मामले के स्पेशल जज प्रशांत शर्मा ने केस की अगली सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख तय की है. ऐसे में अब सबकी निगाहें ED के फैसले पर टिकी हुई हैं.

जैकलीन कैसे बनीं सरकारी गवाह?

आपको बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस इस मामले में काफी समय से जांच के घेरे में हैं. ED ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उन्हें आरोपी बनाया था, जिसके बाद उन्होंने सुकेश के खिलाफ गवाही देने और सरकारी गवाह बनने की अर्जी दी थी.

केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

गौरतलब है कि, जैकलीन ने इससे पहले अपने खिलाफ दर्ज केस (ECIR) को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन 3 जुलाई 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया था.

क्या है पूरा मामला?

अगर आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि, यह पूरा केस ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है. सुकेश पर आरोप है कि, उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों (शिविंदर और मलविंदर सिंह) की पत्नियों से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की. इस मामले की जांच में सामने आया कि, सुकेश ने इस पैसे को ठिकाने लगाने के लिए हवाला और फर्जी कंपनियों का सहारा लिया. इस मामले में सुकेश और उसकी पत्नी लीना पॉलोड के साथ कई अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं और उनपर मकोका (MCOCA) जैसी सख्त धाराएं लगाई गई हैं. हालांकि, जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी के बाद इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है और अब सबकी नजरें 8 मई की सुनवाई पर हैं. जहां तय होगा कि, जैकलीन को सरकारी गवाह बनने की इजाजत मिलती है या नहीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…