सरकार ने बैन कर दिया था देवानंद की फिल्म का गाना 'दम मारो दम', इस वजह से लिया गया था फैसला

Bollywood Kissa: देव आनन्द और जीनत अमान फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' साल 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'दम मारो दम' सरकार ने बैन कर दिया था। आइए जानते हैं इसका कारण क्या था।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: January 15, 2024 8:46 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप के स्टार्स की बात की जाएगी तो देव आनन्द और जीनत अमान का नाम जरूर लिया जाएगा। इन दोनों स्टार्स अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज किया। देव आनन्द और जीनत अमान ने साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में काम किया था। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को देव आनन्द ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे और आज 53 साल बाद भी लोग इन्हें गुनगुनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का एक गाने को लेकर जमकर विवाद हुआ था और इस गाने के भारत सरकार ने बैन कर दिया गया था। आइए जानते हैं कि देव आनन्द और जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का वो कौन सा गाना था।

भारत सरकार ने गाने पर जताई थी आपत्ति

देव आनन्द और जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में आरडी बर्मन ने म्यूजिक दिया था और आनंद बख्शी ने गाने लिखे थे। फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में एक गाना 'दम मारो दम' था। इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हुई थी। आरडी बर्मन ने और आनंद बख्शी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तत्कालीन सरकार ने इस गाने पर बैन कर दिया था। सरकार को गाने में भगवान राम का नाम 'दम' से जोड़ने पर आपत्ति थी। इसलिए शुरुआत में एआईआर और डीडी ने इस गाने को बैन कर दिया था। भारत सरकार का मानना था कि इस गाने की वजह से देश में हिप्पी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस गाने को काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज किया गया था।

आशा भोसले ने गाया था गाना 'दम मारो दम'

फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के गाने 'दम मारो दम' के लिए सिंगर आशा भोसले को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। देव आनन्द और जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'दम मारो दम' तमाम पार्टियों में खूब बजाया जाता है और लोग इस पर खूब थिरकते हैं।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.