'देवों के देव महादेव' (Devon Ke Dev... Mahadev) सीरियल में माता पार्वती की भूमिका निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक प्यारी-सी नन्हीं परी को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके परिवार में किलकारियां गूंज उठी हैं. सोनारिका ने हाल ही में अपने नन्हीं परी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस और फैमिली के लोग बेहद खुश हैं. सोनारिका ने खुद इस खुशी की खबर को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी के जन्म की जानकारी देते हुए एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी. इस पोस्ट के सामने आते ही, उनके फैंस और पूरे टेलीविजन जगत ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है. सोनारिका भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की. हालांकि उन्होंने बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन तस्वीर में नन्हीं परी के छोटे-छोटे पैर दिखाई दे रहे हैं, जो बेहद प्यारे लग रहे हैं. सोनारिका ने इस भावुक पल को शब्दों में बयां करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि "हमारा सबसे प्यारा और सबसे बड़ा आशीर्वाद, वह यहां है और वह पहले से ही हमारी पूरी दुनिया है"
TRENDING NOW
View this post on Instagram
कैसे हुई प्रेम कहानी की शुरुआत
सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ शाही अंदाज में शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. शादी के बाद ही उन्होंने जल्द ही अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके फैंस इस नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सोनारिका ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने फैंस के साथ लगातार टच में रहीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई खूबसूरत फोटोशूट शेयर किए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates