यूट्यूब पर छाया धाकड़ का 'आमिर वर्जन', 12 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

आमिर ने अपनी आवाज में ‘धाकड़ है’ गाना गाया है। कुछ ही समय में आमिर की आवाज में ये गाना वायरल हो रहा है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 19, 2016 11:32 AM IST

आमिर ने अपनी आवाज में ‘धाकड़ है’ गाना गाया है। कुछ ही समय में आमिर की आवाज में ये गाना वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म 'दंगल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आमिर की फिल्म 'दंगल' 23 दिसम्बर को देश भर के सिनेमाघरो में रिलीज़ की जाएगी। मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर की इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता है। इसी बीच कल शाम यूट्यूब पर दंगल के पॉपुलर गाने 'धाकड़' का 'आमिर वर्जन' रिलीज़ किया गया है। इस नए वर्जन में आमिर ने खुद अपनी आवाज़ दी है। इस गाने में आमिर के अलावा प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज़ दी है। अमीर की इस फिल्म को लेकर फैन्स की उत्सुकता का अंदाज़ा आप इस वीडियोस में व्यूज देख कर लगा सकते है। रिलीज़ के महज़ 12 घंटे बाद ही इस विडियो को अब तक 9 लाख बार देखा गया हैं। [इसे भी पढ़े: मोहित रैना इसलिए नहीं करना चाहते टीवी की नागिन मौनी रॉय से शादी]

बात अगर वीडियो की करतो, गाने का विडियो भी शानदार है। जिसे दर्शको ने काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस विडियो में फैन्स को अमीर का सबसे अलग और अनोखा अंदाज़ देखने को मिलेगा। अगर आप किसी वजह से अब तक इस विडियो को नहीं देख पाए है तो हम आपको इसे जल्द से जल्द देखने की सलाह देंगे। बता दे, 'दंगल' फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे आमिर खान ने ‘आती क्या खंडाला’ गाने के 18 साल बाद अब धाकड़ गीत को अपनी आवाज में गाया है, जिसका एक स्पेशल वीडियो भी बनाया गया है। साल 1998 में आई फिल्म गुलाम के एक गीत को आमिर ने रिकार्ड किया था। [इसे भी पढ़े: हार्ट अटैक से CID में एसीपी प्रद्मुमन की मौत]

ज़ी टीवी पर 18 दिसंबर को शाम 6 बजे प्रसारित हुए ‘लक्स गोल्डन रोज़ अवॉर्ड्स’ में खास तौर पर यह वीडियो दिखाया गया। ‘हानिकारक बापू’ के बाद रिलीज हुआ ‘धाकड़’ दंगल का दूसरा गीत है। टैलेंटेड सिंगर रफ्तार का गाया यह गीत, गीता और बबीता फोगाट की कुश्ती में शुरुआत और उनके धाकड़ अंदाज को दर्शाता है। इस वीडियो गीत के नए वर्जन में आमिर खान, महावीर सिंह फोगाट के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक पहलवान बनने से लेकर अपनी दो उत्साही बेटियों का मागदर्शन करने तक का उनका सफर प्रस्तुत किया जाएगा। [इसे भी पढ़े: हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ होंगे लिटिल चैम्प्स के जज]

https://youtu.be/iTGmQdD-rSo